Ola New Scooter: पेट्रोल स्कूटर्स को चुनौती देने, ओला ला रही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कब होगा लॉन्च
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से जल्द ही नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी हो रही है। कंपनी की ओर से कब तक नया स्कूटर लाया जाएगा। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया निर्माता ओला इलेक्ट्रिक की ओर से जल्द ही एक और नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से कब तक नया स्कूटर लाया जा सकता है और इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है।
आएगा नया स्कूटर
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से जल्द ही नया स्कूटर लाया जाएगा। कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है। यह स्कूटर पेट्रोल स्कूटर्स से मुकाबला करने के लिए लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
मिली यह जानकारी
ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो के साथ जानकारी दी है कि जुलाई महीने में प्रोडक्ट इवेंट के दौरान कंपनी की ओर नए स्कूटर को लाने की घोषणा की जा सकती है। भाविश ने इसे एंड आइस एज शो पार्ट-1 का नाम दिया है।
यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
मिलेंगे यह फीचर
भाविश की ओर से जो फोटो शेयर की गई है, उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि नए स्कूटर में भी एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल दिए जाएंगे। साथ ही कंपनी के मौजूदा स्कूटर्स की तरह ही नए स्कूटर का डिजाइन हो सकता है। लेकिन इसमें कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की ओर से इस इवेंट के दौरान कई और घोषणाएं भी की जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स
कैसा है पोर्टफोलियो
फिलहाल कंपनी की ओर से तीन स्कूटर की बिक्री की जाती है। इनमें ओला एसवन एयर, एसवन और एसवन प्रो शामिल हैं। इनकी कीमत 1.10 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और ओला एसवन प्रो की एक्स शोरुम कीमत 1.40 लाख रुपये तक है। खास बात यह है कि एक जून 2023 से ही फेम-2 सब्सिडी के कम किए जाने के बाद से ओला सहित सभी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल