Ola Electric Car: भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ओला पेश करेगी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को एक नया उत्पाद पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ओला आगामी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर (Ola Electric Car) का टीजर जारी करती रही है, जिसके अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है। ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने इस अहम जानकारी का एलान किया है।
विस्तार
अग्रवाल ने इस अपडेट को साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, "इस 15 अगस्त को एक नए उत्पाद की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। हमारी भविष्य की बड़ी योजनाओं के बारे में और जानकारी भी साझा करूंगा।"
Super excited to announce a new product this 15th August!
— Bhavish Aggarwal (@bhash) August 4, 2022
Will also share more about our BIG future plans!!
Do watch the livestream. Sharing time and link soon. pic.twitter.com/mqWcilqoFW
इससे पहले जून में, ओला इलेक्ट्रिक ने ओला फ्यूचरफैक्ट्री में ओला ग्राहक दिवस के दौरान अपने आगामी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर की एक झलक पेश की थी। अग्रवाल ने कहा था कि उत्पाद के बारे में ज्यादा जानकारी 15 अगस्त को सामने आएगी। उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में ग्राहकों के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्पाद विकसित करने के लिए भी प्रतिबद्धता जताई।
ओला फिलहाल ईवी फोर-व्हीलर फैक्ट्री के लिए करीब 1,000 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तलाश में है। तैयार होने पर यह इसकी फ्यूचरफैक्ट्री के साइज का लगभग दोगुना होगा, जहां यह इस समय S1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती है। Ola Electric वर्तमान में भारत में S1 Pro इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचती है।