{"_id":"66e2d1e6186d02bc17006a45","slug":"ola-electric-issues-statement-on-fire-incident-in-showroom-in-kalaburagi-karnataka-2024-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ola: कर्नाटक में शोरूम में आग लगने की घटना पर ओला की प्रतिक्रिया, यहां पढ़ें पूरा बयान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola: कर्नाटक में शोरूम में आग लगने की घटना पर ओला की प्रतिक्रिया, यहां पढ़ें पूरा बयान
Thu, 12 Sep 2024 05:05 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 12 Sep 2024 05:05 PM IST
सार
ओला इलेक्ट्रिक के एक ग्राहक ने कथित तौर पर कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित एक कंपनी शोरूम में आग लगा दी। अब, वाहन निर्माता ने सोशल मीडिया X (एक्स) पर एक बयान जारी किया है।
विज्ञापन
Ola Electric showroom on fire
- फोटो : ANI
विस्तार
ओला इलेक्ट्रिक के एक ग्राहक ने कथित तौर पर कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित एक कंपनी शोरूम में आग लगा दी। यह घटना उसके नए खरीदे गए इलेक्ट्रिक स्कूटर के अनसुलझे मुद्दों के बाद हुआ। घटना को रिकॉर्ड करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। जिससे नाराज ग्राहक द्वारा उठाए गए कठोर कदम और ओला इलेक्ट्रिक की घटिया सर्विस क्वालिटी (सेवा गुणवत्ता) के संबंध में पिछले आरोपों के बारे में चर्चा शुरू हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
मोहम्मद नदीम, जो इस आगजनी के आरोप का सामना कर रहे हैं, ने अगस्त में एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था। रिपोर्टों से पता चलता है कि स्कूटर में जल्द ही कई समस्याएं पैदा हो गईं। और नदीम के शोरूम में बार-बार मरम्मत के लिए जाने के बावजूद, समस्याएं लगातार बनी रहीं। जबकि स्कूटर में क्या खराबी थी यह साफ नहीं है।
यह भी पढ़ें - Ola Electric: नए स्कूटर की सर्विसिंग को लेकर नाराज ओला इलेक्ट्रिक ग्राहक ने शोरूम में लगाई आग, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें - Ola Electric: नए स्कूटर की सर्विसिंग को लेकर नाराज ओला इलेक्ट्रिक ग्राहक ने शोरूम में लगाई आग, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
लेकिन मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि नदीम मंगलवार शाम को शोरूम के कर्मचारियों के साथ विवाद में उलझ गए थे। कलबुर्गी के पुलिस आयुक्त ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "सर्विसिंग का अनुरोध अपर्याप्त था; वह कई बार आए।" उन्होंने आगे कहा, "मंगलवार को वह पेट्रोल लेकर आए और छह मोटरसाइकिलों में आग लगा दी।"
अब, वाहन निर्माता ने सोशल मीडिया X (एक्स) पर एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है, "कलबुर्गी, कर्नाटक में हमारे एक ब्रांड स्टोर में कल आगजनी की घटना हुई है। इस हिंसक घटना का अपराधी पहचान लिया गया है और संबंधित पुलिस थाने में उस व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।
Important update. pic.twitter.com/wng9F8FJmS
— Ola Electric (@OlaElectric) September 11, 2024
इसके अलावा, ओला में हम इस तरह के गैरकानूनी कृत्यों की पुरजोर निंदा करते हैं। और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कानूनी उपाय करेंगे कि इस मामले में उचित और सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।"