{"_id":"66e1c639bd7bc0c29e00b38f","slug":"ola-electric-showroom-fire-karnataka-growing-dissatisfaction-in-ev-customer-service-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ola Electric: नए स्कूटर की सर्विसिंग को लेकर नाराज ओला इलेक्ट्रिक ग्राहक ने शोरूम में लगाई आग, देखें वीडियो","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola Electric: नए स्कूटर की सर्विसिंग को लेकर नाराज ओला इलेक्ट्रिक ग्राहक ने शोरूम में लगाई आग, देखें वीडियो
Wed, 11 Sep 2024 10:03 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:03 PM IST
सार
कर्नाटक के कलबुर्गी में ओला इलेक्ट्रिक शोरूम में आगजनी की हालिया घटना नेइसकी कस्टमर सर्विस (ग्राहक सेवा) में बढ़ते असंतोष को उजागर किया है।
विज्ञापन
Ola Electric showroom on fire
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के कलबुर्गी में ओला इलेक्ट्रिक शोरूम में आगजनी की हालिया घटना नेइसकी कस्टमर सर्विस (ग्राहक सेवा) में बढ़ते असंतोष को उजागर किया है। असंतुष्ट ग्राहक ने कई इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगा दी। जो बताता है कि ग्राहकों की अनदेखी के नतीजे कितने भयावह हो सकते हैं!
विज्ञापन
विज्ञापन
आगजनी का आरोप 26 वर्षीय मोहम्मद नदीम नाम के शख्स पर है। इसने कुछ हफ्ते पहले ही ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था। हालांकि, जल्द ही वह कंपनी की बिक्री के बाद की सेवा (आफ्टरसेल्स सर्विस) से निराश हो गया। हालांकि नदीम ने बार-बार अपने स्कूटर को ठीक करवाने की कोशिश की। लेकिन वह सर्विस की क्वालिटी से कभी संतुष्ट नहीं हुआ।
#WATCH | Karnataka: A man set an Ola showroom in Kalaburagi on fire. pic.twitter.com/XKU1aA9GZv
— ANI (@ANI) September 11, 2024
हताश होकर नदीम ने ऐसा कदम उठाया जिससे हर कोई स्तब्ध कर गया। वह पेट्रोल की कैन लेकर ओला शोरूम में घुस गया और उसे अच्छी तरह पता था कि वह कई मोटरसाइकिलों को आग लगा देगा। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है, जिसमें करीब छह स्कूटर जलकर खाक हो गए। आग लगने के समय दुकान बंद थी। लेकिन संपत्ति का नुकसान शोरूम में साफ तौर पर देखा जा सकता था।
यह भी पढ़ें- Ola Electric Scooter: ग्राहक ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पर रॉड से निकाला गुस्सा, जानें क्यों है बौखलाया हुआ
यह भी पढ़ें- Ola Electric Scooter: ग्राहक ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पर रॉड से निकाला गुस्सा, जानें क्यों है बौखलाया हुआ
पुलिस आयुक्त शरणप्पा एसडी ने कहा, "घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद से पुलिस स्टेशन गया और दावा किया कि आग के लिए वह जिम्मेदार है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।"
#WATCH | Police Commissioner, Sharnappa SD says "There was an incident of mischief by fire at Ola showroom yesterday, wherein a person visited the showroom and set bikes on fire. In the incident, 6 bikes were burnt. Fire tenders were rushed to the spot and the fire was doused in… pic.twitter.com/t3u8AQvQGo
— ANI (@ANI) September 11, 2024
आगजनी की यह घटना ओला इलेक्ट्रिक के ग्राहकों के बीच व्याप्त असंतोष को दर्शाती है। जो कंपनी द्वारा अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती मांग को संभालने में असमर्थता के कारण सर्विसिंग और मरम्मत के लिए लंबे समय तक वेटिंग करने के तनाव का खामियाजा भुगत रहे हैं। इसके अलावा, कई ग्राहकों द्वारा बताई गई घटिया सर्विस ने ग्राहकों के लिए सिर्फ परेशानी बढ़ाई है।
यह भी पढ़ें- Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट व्हील टूटने पर कंपनी ने दिया जवाब, पीड़िता की स्थिति हो रही बेहतर
यह भी पढ़ें- Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का फ्रंट व्हील टूटने पर कंपनी ने दिया जवाब, पीड़िता की स्थिति हो रही बेहतर
यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर में ओला शोरूम में आग लगने के दो सप्ताह बाद हुई है। ओला ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कंपनी की प्रतिक्रिया आने पर इस स्टोरी को अपडेट किया जाएगा।