{"_id":"6265e57834c5035a1567a248","slug":"ola-also-recalls-1441-e-scooters-due-to-fire-in-electric-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक वाहनों में आग: ओला ने भी वापस लिए 1441 ई-स्कूटर्स, सरकार ने सुरक्षा को लेकर कंपनियों को चेताया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
इलेक्ट्रिक वाहनों में आग: ओला ने भी वापस लिए 1441 ई-स्कूटर्स, सरकार ने सुरक्षा को लेकर कंपनियों को चेताया
Mon, 25 Apr 2022 05:34 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 25 Apr 2022 05:34 AM IST
सार
ओला ने कहा, मामले की जांच जारी है। इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए हमारे इंजीनियर इन स्कूटरों की अच्छी तरह जांच-परख करेंगे।
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
विस्तार
इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ओला ने भी 1,441 ई-स्कूटर्स वापस ले लिए हैं। हालांकि, कंपनी का दावा है कि पुणे में उसके स्कूटर में 26 मार्च को लगी आग ऐसी पहली घटना थी।
विज्ञापन
ओला ने कहा, मामले की जांच जारी है। इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए हमारे इंजीनियर इन स्कूटरों की अच्छी तरह जांच-परख करेंगे। बैटरी सिस्टम पहले से ही नियमों के हिसाब से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले, ओकिनावा ऑटोटेक ने 3 हजार से ज्यादा स्कूटर्स को वापस बुला लिया था। सरकार ने इस पर समिति गठित कर कंपनियों को चेताया है कि किसी भी तरह की लापरवाही की स्थिति में उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन