भारतीय स्टार्ट-अप ओकाया इलेक्ट्रिक की ओर से बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया गया है। कम कीमत में अच्छी रेंज चाहने वालों के लिए यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर साबित होगा। हम इस खबर में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी आपको दे रहे हैं।
आया नया ई-स्कूटर
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : okaya ev
ओकाया कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया गया है। इससे पहले कंपनी ने एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। नए स्कूटर की कीमत को भी काफी कम रखने की कोशिश की गई है और इसमें रेंज भी 70 से 80 किलोमीटर की मिलेगी।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
कितनी दमदार बैटरी और मोटर
3 of 5
For Reference Only
- फोटो : okaya ev
कंपनी की ओर से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर एफ2एफ में वाटरप्रूफ बीएलडीसी हब मोटर दी गई है। जिससे इसे 800 वॉट की पावर मिलती है। इसके साथ ही स्कूटर में लीथियम ऑयन एलएफपी 2.2KWH की बैटरी दी गई है। ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसकी रेंज भी 70 से 80 किलोमीटर की है। बैटरी को फुल चार्ज होने में चार से पांच घंटे का समय लगता है।
यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
क्या हैं खूबियां
4 of 5
For Reference Only
- फोटो : okaya ev
स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 10 इंच के ट्यूबलैस टायर मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, स्प्रिंग लोडिड हाइड्रॉलिक शॉक अर्ब्जावर, डिजिटल डिस्प्ले, राइडिंग के लिए ईको, सिटी और स्पोर्ट्स मोड के साथ ही मैट ग्रीन, मेटैलिक ब्लैक, मेटैलिक सिल्वर, मेटैलिक वाइट, मेटैलिक ग्रे और मेटैलिक क्यान जैसे छह रंगों का विकल्प मिलता है।
यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
क्या है कीमत
5 of 5
For Reference Only
- फोटो : okaya ev
कंपनी की ओर से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरुम कीमत 83999 रुपये रखी गई है। इस स्कूटर को शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए खासतौर पर बनाया गया है। कंपनी की ओर से इसकी बैटरी पर दो साल की वारंटी भी दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान