फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Activa Electric: अब आएगा होंडा एक्टिवा का इलेक्ट्रिक अवतार, जानें कंपनी की ओर से क्या मिली डिटेल

Tue, 24 Jan 2023 11:36 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 24 Jan 2023 11:36 AM IST
सार

होंडा की ओर से अब इलेक्ट्रिक एक्टिवा को लाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के अधिकारियों ने खुद इसकी जानकारी दी है। एक्टिवा के इलेक्ट्रिक अवतार को कब लाया जाएगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Now the electric version of Honda Activa will come next year, know full details
Honda Activa H-Smart - फोटो : Honda Motorcycle

जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा की भारतीय ईकाई एचएमएसआई की ओर से हाल में ही एक्टिवा के नए वर्जन को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने 23 जनवरी को ही एक्टिवा को एच स्मार्ट की-लैस फंक्शन के साथ पेश किया है। जिसके बाद कंपनी इसके इलेक्ट्रिक अवतार को लाने की तैयारी में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के अधिकारियों ने खुद इसकी जानकारी दी है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी के अधिकारियों की ओर से इलेक्ट्रिक एक्टिवा को लाने पर क्या जानकारी दी गई है।

क्या मिली जानकारी

Now the electric version of Honda Activa will come next year, know full details
Honda Activa H-Smart - फोटो : Honda Motorcycle

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एचएमएसआई के सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने इस बात का खुलासा किया है कि होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले एक्टिवा का ही संस्करण होगा। उनके मुताबिक एक्टिवा के इलेक्ट्रिक वर्जन को साल 2024 के जनवरी तक लाया जा सकता है।
 

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

क्या होगी क्षमता

Now the electric version of Honda Activa will come next year, know full details
Honda Activa H-Smart - फोटो : Honda Motorcycle
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर ज्यादा तेज नहीं होगा। इसकी अधिकतम टॉप स्पीड 50 किलोमीटर तक हो सकती है। वहीं इसका डिजाइन भी मौजूदा आईसीई वर्जन के डिजाइन की तरह ही होने की उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो इसमें ज्यादा रेंज वाली बैटरी को शुरुआत में नहीं दिया जाएगा। लेकिन इसमें सामान्य रेंज वाली फिक्स्ड बैटरी को दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Ola Electric: स्कूटर के बाद अब ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या मिलेगी कामयाबी?

Now the electric version of Honda Activa will come next year, know full details
Ola S1 Pro vs Simple One vs Ather 450X - फोटो : Amar Ujala Graphics
बाजार में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल रहे हैं। इनमें ओला, एथर, जॉय ई-बाइक, हीरो विदा और टीवीएस आई-क्यूब जैसे कई ब्रॉन्ड शामिल हैं। ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 100 किलोमीटर है और इनकी टॉप स्पीड भी 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा के आस-पास है। वहीं होंडा अगर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड से चलने वाला ऐसा स्कूटर लाता है जिसकी रेंज भी सामान्य हो तो ऐसे में ग्राहक उस स्कूटर को खरीदना कम ही पसंद करेंगे। लेकिन होंडा इस मामले में बिल्कुल सुरक्षित रहना चाहती है।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed