{"_id":"6957d7227ba972a6f70abfee","slug":"norway-nears-100-per-cent-ev-adoption-as-96-per-cent-of-new-cars-sold-in-2025-are-fully-electric-vehicles-2026-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Electric Vehicles: नॉर्वे ईवी क्रांति के करीब, 2025 में बिकी 96 प्रतिशत नई कारें पूरी तरह इलेक्ट्रिक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Vehicles: नॉर्वे ईवी क्रांति के करीब, 2025 में बिकी 96 प्रतिशत नई कारें पूरी तरह इलेक्ट्रिक
Fri, 02 Jan 2026 08:04 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 02 Jan 2026 08:04 PM IST
सार
तेल उत्पादक नॉर्वे का बैटरी से चलने वाली गाड़ियों पर तेजी से स्विच करना बाकी यूरोप से अलग है।
विज्ञापन
Electric Vehicles
- फोटो : Freepik
विस्तार
नॉर्वे ने इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर अपने बदलाव को लगभग पूरा कर लिया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में देश में रजिस्टर हुई लगभग सभी नई कारें पूरी तरह इलेक्ट्रिक थीं। तेल उत्पादक देश होने के बावजूद नॉर्वे पेट्रोल और डीजल वाहनों को तेजी से पीछे छोड़ते हुए दुनिया में ईवी अपनाने में सबसे आगे बना हुआ है।
यह भी पढ़ें - Auto Industry Outlook 2026: इस साल के लिए ऑटो उद्योग का आउटलुक सकारात्मक, सभी सेगमेंट्स में ग्रोथ के संकेत

टैक्स प्रोत्साहनों ने बदली कार खरीद की तस्वीर
नॉर्वेजियन रोड फेडरेशन (OFV) के अनुसार, 2025 में रजिस्टर हुई नई कारों में 95.9 प्रतिशत इलेक्ट्रिक थीं। जबकि दिसंबर महीने में यह आंकड़ा लगभग 98 प्रतिशत तक पहुंच गया। यह हिस्सा 2024 के 88.9 प्रतिशत से कहीं ज्यादा है। साल भर में कुल 1,79,549 नई कारों का पंजीकरण हुआ, जो पिछले साल की तुलना में करीब 40 प्रतिशत ज्यादा है।
यह भी पढ़ें - Ducati Panigale V4 R: भारत में लॉन्च हुई डुकाटी पैनिगेल वी4 आर सुपरबाइक, रेसिंग डीएनए वाली दमदार सुपरबाइक, जानें कीमत और खूूबियां

टेस्ला फिर बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ब्रांड
2025 में लगातार पांचवें साल टेस्ला नॉर्वे की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ब्रांड रही। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 19.1 प्रतिशत रही, इसके बाद फॉक्सवैगन 13.3 प्रतिशत और वोल्वो 7.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ रहे। खास तौर पर टेस्ला मॉडल Y की मजबूत मांग के चलते कंपनी ने 27,621 कारें बेचीं। जो किसी भी एक ऑटोमेकर द्वारा नॉर्वे में एक साल में बेची गई सबसे बड़ी संख्या है।
यह भी पढ़ें - 2026 Kia Seltos: नई जेनरेशन किआ सेलटोस एसयूवी अपने प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले में कैसी है? जानें कीमत, इंजन, फीचर्स की तुलना
चीन में बनी कारों की हिस्सेदारी भी बढ़ी
2025 में नॉर्वे में चीन में निर्मित कारों की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 13.7 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 10.4 प्रतिशत थी। इस बढ़त में BYD (बीवाईडी) की बड़ी भूमिका रही, जिसने नॉर्वे में अपनी बिक्री को एक साल में दोगुने से भी ज्यादा कर लिया।
यह भी पढ़ें - CES 2026: जब कार बनेगी समझदार मशीन, हॉर्सपावर से ब्रेनपावर की ओर बदलाव, जानें आपके लिए क्या हैं इसके मायने

ईवी पर टैक्स बढ़ोतरी से साल के आखिर में बढ़ी खरीदारी
नॉर्वे सरकार ने अक्तूबर में घोषणा की थी कि 1 जनवरी 2026 से इलेक्ट्रिक वाहनों पर प्रति कार करीब 5,000 डॉलर तक का वैट लगाया जाएगा। इस फैसले के बाद 2025 के आखिर तक टैक्स से बचने के लिए ग्राहकों और कार कंपनियों ने तेजी से खरीदारी और डिलीवरी सुनिश्चित की। ऑटो कंपनियों ने अन्य बाजारों से गाड़ियां नॉर्वे की ओर मोड़कर समय से पहले डिलीवरी दी।
यह भी पढ़ें - EV: 2025 में BYD ने हासिल किया बिक्री लक्ष्य, टेस्ला को पछाड़कर सबसे बड़ी ईवी निर्माता बनने की तैयारी में

पेट्रोल-डीजल कारों पर सख्ती ने बदली दिशा
नॉर्वेजियन ईवी एसोसिएशन के अनुसार, नॉर्वे की सफलता केवल ईवी को दी गई छूट की वजह से नहीं है, बल्कि पेट्रोल और डीजल कारों पर लगातार बढ़ते टैक्स भी एक बड़ा कारण हैं। सरकार ने जीवाश्म ईंधन वाली कारों को इतना महंगा बना दिया है कि वे व्यावहारिक विकल्प नहीं रह गईं। यही वजह है कि 2025 में जो थोड़ी-बहुत गैर-इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, वे ज्यादातर विशेष उपयोग वाली गाड़ियां थीं।
यह भी पढ़ें - Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण पर नई रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, पराली नहीं, वाहन उत्सर्जन बना PM2.5 का सबसे बड़ा कारण

छोटे और किफायती EV को मिल सकता है नया मौका
2026 में भी 3 लाख नॉर्वेजियन क्रोनर से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर वैट नहीं लगाया जाएगा। इससे छोटे और किफायती ईवी मॉडल्स की वापसी तेज हो सकती है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में कई नए इलेक्ट्रिक मॉडल देखने को मिलेंगे। जिससे नॉर्वे में ईवी बदलाव और मजबूत होगा।
यह भी पढ़ें - Traffic Violation: नए साल की रात दिल्ली में 20,000 पुलिसकर्मी सड़कों पर उतरे, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के जमकर कटे चालान
यह भी पढ़ें - FASTag KYV: एक फरवरी 2026 से नई कारों के फास्टैग पर केवाईवी प्रक्रिया होगी खत्म, एनएचएआई ने दी बड़ी राहत