फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   noida expressway bike romance video police action challan

Viral Video: नोएडा एक्सप्रेसवे बना 'लव ट्रैक', बाइक पर रोमांस का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा ₹53,500 का चालान

Tue, 17 Jun 2025 08:05 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 08:05 AM IST
सार

Couple On Bike Stunt: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक कपल ने तेज रफ्तार बाइक पर रोमांटिक स्टंट किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। दोनों ने हेलमेट तक नहीं पहना था। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ₹53,500 का चालान काटा।

विज्ञापन
noida expressway bike romance video police action challan
बाइक पर स्टंट करते कपल का कटा तगड़ा चालान - फोटो : X

विस्तार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक और युवती तेज रफ्तार बाइक पर रोमांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर इस कपल का वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। दोनों बिना हेलमेट के थे और युवती बाइक चलाने वाले युवक को सामने से पकड़े बैठी थी।
विज्ञापन


हाईवे पर जानलेवा स्टंट
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह स्टंट एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में किया गया। यह हरकत न केवल उनकी अपनी जान के लिए बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती थी। इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें न केवल नियमों का उल्लंघन हैं बल्कि सड़क सुरक्षा को भी चुनौती देती हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक्सप्रेसवे से गुजर रही एक कार में बैठे शख्स ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। कुछ ही घंटों में यह क्लिप लाखों लोगों तक पहुंच गई और ट्रैफिक पुलिस को टैग किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल टूटा है? कोई बात नहीं, सिर्फ 1,200 रुपये देकर Porche से लेकर Ferrari में लें 'हीलिंग राइड'



पुलिस की सख्त कार्रवाई, ₹53,500 का चालान
वीडियो वायरल होते ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने फौरन कार्रवाई की। बाइक की नंबर प्लेट वीडियो में साफ नजर आ रही थी, जिसके आधार पर बाइक मालिक का पता लगाया गया। पुलिस ने हेलमेट न पहनने, खतरनाक ड्राइविंग और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं में ₹53,500 का चालान जारी कर दिया है। अब युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की सख्त चेतावनी
नोएडा पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह की हरकतों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोमांस या सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में इस तरह का स्टंट करना नासमझी है, जो किसी की भी जान पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed