फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Healing ride in china porsche ferrari luxury car trend girlfriend

Ride Therapy: दिल टूटा है? कोई बात नहीं, सिर्फ 1,200 रुपये देकर Porche से लेकर Ferrari में लें 'हीलिंग राइड'

Mon, 16 Jun 2025 01:51 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 01:51 PM IST
सार

Healing Ride China: चीन के बड़े शहरों में एक नया ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है, जिसे 'हीलिंग राइड' कहा जा रहा है। यहां लड़कियां महंगी लग्जरी कारों में अजनबियों के साथ सिर्फ 1,200 रुपये में रिलैक्सिंग राइड ले सकती हैं, जो इमोशनल सपोर्ट भी देते हैं।

विज्ञापन
Healing ride in china porsche ferrari luxury car trend girlfriend
बढ़ रहा हीलिंग राइड का ट्रेंड - फोटो : AI

विस्तार

चीन के शंघाई, हांगझोउ और श्यामेन जैसे बड़े शहरों में युवा महिलाओं के बीच एक नया ट्रेंड सामने आया है। यह एक तरह का सिटी राइड सर्विस है जिसमें लड़कियां  1200 रुपये (99 युआन) देकर हैंडसम लड़कों के साथ Ferrari, Porsche और Rolls-Royce जैसी लग्जरी कारों में घूमने निकल रही हैं। इसे बस एक राइड नहीं बल्कि "हीलिंग राइड" सर्विस कहा जा रहा है जो तेजी से यंग जनरेशन के बीच पॉपुलर हो रहा है।
विज्ञापन


साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, इन कारों को चलाने वाले युवाओं को 'मैन बोधिसत्व' कहा जा रहा है। ये अधिकतर अमीर घरों के यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स होते हैं। एक ड्राइवर, जो इंटरनेट पर ‘Past as the Wind’ के नाम से फेमस है, अपनी Porsche में 88 युआन (करीब 1,050 रुपये) में राइड ऑफर करता है और राइड के दौरान वह खुद को दोस्त या फिर बॉयफ्रेंड की तरह पेश करता है।
विज्ञापन

Healing ride in china porsche ferrari luxury car trend girlfriend
हीलिंग स्पेस बन रही लग्जरी कारें - फोटो : AI
भावनात्मक सहारा बनकर उभरी सर्विस
इन युवाओं का मानना है कि महिलाएं काम के बाद रिलैक्स होने और किसी से दिल की बात कहने के लिए इस सर्विस का इस्तेमाल करती हैं। वुहान शहर में 24 साल का 'Lemon Can' नामक युवक Ferrari में सिर्फ 99 युआन में 30 मिनट की राइड देता है, जिसमें महिलाएं कार की स्पीड के साथ अपने ब्रेकअप या तनाव की कहानियां साझा करती हैं और अपना मन हल्का करती हैं।

'कार बन गई हीलिंग स्पेस'
रिपोर्ट के मुताबिक, फुजियान के रहने वाले वांग ने अब तक 6 महिलाओं को यह सेवा दी है। एक महिला ने ब्रेकअप के बाद कार में आधे घंटे तक रोई और फिर गले लगाकर धन्यवाद कहा। वांग के मुताबिक, बहुत से लोगों को भावनात्मक सहारा चाहिए होता है। इसके लिए कार एक आरामदायक स्पेस बन जाती है।

Healing ride in china porsche ferrari luxury car trend girlfriend
दुनियाभर में बढ़ रही ऐसी सेवाएं - फोटो : AI
सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम
इस सर्विस में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी इंजताम किए गए हैं। सभी बुकिंग एक राइड-हेलिंग एप के जरिए होती हैं, जिससे हर ट्रिप का रिकॉर्ड और ट्रैक रहता है।

दुनियाभर में बढ़ रही ऐसी सेवाएं
सिर्फ चीन ही नहीं, दुनिया के कई देशों में ऐसे ट्रेंड तेजी से बढ़ रहे हैं, जहां लोग अजनबियों के साथ इमोशनल टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कोविड के बाद भारत में भी ‘प्रोफेशनल कडलिंग’ जैसी सेवाएं धीरे-धीरे पॉपुलर हो रही हैं। CuddleBuddy और Jaadu Ki Jhappi जैसी सेवाएं लोगों को मानसिक राहत देने का दावा करती हैं। 

एक 2024 के सर्वे के अनुसार, 53% शहरी भारतीय रोजाना तनाव में रहते हैं और 25% लोग हफ्तों तक उदासी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed