देश में पेट्रोल और डीजल जैसे परंपरागत ईंधन के आसमान छूते दाम और प्रदूषण से जनता परेशान है। सरकार भी इस मामले पर गंभीर है और लगातार परंपरागत ईंधन के विकल्प की तलाश की जा रही है। अब केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि कब देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार आ रही है।
नितिन गडकरी ने क्या कहा
2 of 7
टोयोटा की फ्लेक्स फ्यूल वाली कार
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में ही एक बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने बताया है कि देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली कार 11 अक्तूबर को लॉन्च हो रही है। उन्होंने बताया कि टोयोटा की फ्लेक्स इंजन वाली कैमरी उनके घर पर लॉन्च की जाएगी। ये कार 100 फीसदी बॉयो ईथेनॉल पर चलेगी।
पहले से थी योजना
3 of 7
फ्लेक्स फ्यूल वाली कार
- फोटो : सोशल मीडिया
सरकार काफी समय से इथेनॉल से चलने वाले वाहनों को लाने की तैयारी कर रही है। पिछले साल जून महीने में ही नितिन गडकरी ने फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली कारों को अनिवार्य करने के संकेत दिए थे।
यह भी पढ़ें - Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग
सरकार ने किया था खुलासा
4 of 7
नितिन गडकरी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने साल 2020 में ही फ्लेक्स फ्यूल को लेकर अपनी योजना का खुलासा किया था। 2030 तक 20 फीसदी इथेनॉल की ब्लेंडिंग रखा था जिसे बाद में बदलकर 2025 तक कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें - 5G Ambulance: जानें कैसे एबुलेंस में मिलेगा 5जी तकनीक का फायदा, बच पाएगी मरीज की जान
सीएम योगी से की अपील
5 of 7
नितिन गडकरी और सीएम योगी
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि वो अगले पांच साल में यूपी से पेट्रोल और डीजल को समाप्त कर दें। इसकी जगह ईथेनॉल का उपयोग करें। इससे किसान भी खुशहाल होंगे।
यह भी पढ़ें - New EV In India: खरीदनी है इलेक्ट्रिक कार तो करें इंतजार, इस महीने लॉन्च हो सकती हैं ये ईवी