फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   nitin gadkari says do not demand tax reduction on vehicles as government have to carry out welfare schemes

Nitin Gadkari: गाड़ियों पर टैक्स नहीं होगा कम, गडकरी ने कहा- ऐसा हुआ तो बंद हो जाएंगी कल्यानकारी योजनाएं

Mon, 10 Mar 2025 04:04 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 04:04 PM IST
सार

Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने वाहनों पर जीएसटी को कम करने की मांग को खारीज करते हुए कहा कि सरकार को जनकल्यानकारी योजनाएं चलाने के लिए टैक्स की जरूरत है।

विज्ञापन
nitin gadkari says do not demand tax reduction on vehicles as government have to carry out welfare schemes
नितिन गडकरी - फोटो : X/@nitin_gadkari

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को उद्योग जगत से कहा कि वे कारों में कटौती की लगातार मांग न करें, क्योंकि सरकार को गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए धन की आवश्यकता है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि भारत में लॉजिस्टिक्स लागत दो साल के भीतर 9 प्रतिशत तक कम हो जाएगी। 
विज्ञापन


'टैक्स कम करने की मांग छोड़ें'
गडकरी ने कहा, "वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और करों में कटौती की मांग न करें, यह एक सतत प्रक्रिया है जो चल रही है। यदि हम कर कम करते हैं, तो आप और अधिक की मांग करेंगे, क्योंकि यह मानव मनोविज्ञान है।" उन्होंने कहा, "...हम टैक्स कम करना चाहते हैं, लेकिन इसके बिना सरकार कल्याणकारी योजनाएं नहीं चला सकती।" मंत्री ने कहा कि सरकार का विजन अमीर लोगों से टैक्स लेकर गरीबों को लाभ देना है। उन्होंने कहा, "इसलिए सरकार की भी अपनी सीमाएं हैं।"
विज्ञापन


लॉजिस्टिक लागत कम करना लक्ष्य
गडकरी के अनुसार, वर्तमान में भारत की लॉजिस्टिक्स लागत 14-16 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, "मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि दो साल के भीतर हमारी लॉजिस्टिक्स लागत 9 प्रतिशत हो जाएगी। इसलिए हम अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी होंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने बताया कि ने चीन में लॉजिस्टिक्स लागत 8 प्रतिशत है और अमेरिका तथा यूरोपीय देशों में यह 12 प्रतिशत है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय उद्योग जगत को गुणवत्ता से समझौता किए बिना उत्पादन की लागत कम करने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि पूंजी निवेश बढ़ाकर भारत अधिक रोजगार सृजित करने जा रहा है। उन्होंने कहा, "आप न केवल धन सृजनकर्ता हैं, बल्कि रोजगार सृजनकर्ता भी हैं। हमें इस स्वर्णिम युग का लाभ उठाने की जरूरत है।" इसके अलावा, गडकरी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आयात कम करने और निर्यात बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed