फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Nitin Gadkari chaired review meeting of national highway projects in Northeast states of Tripura, Arunachal

Nitin Gadkari: त्रिपुरा में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा, नितिन गडकरी ने कहा- लोगों से मंगाएंगे सड़क की तस्वीरें

Fri, 11 Nov 2022 03:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 11 Nov 2022 03:10 PM IST
सार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को गुवाहाटी, असम में मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, केंद्र और राज्य के वरिष्ठ परिवहन अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ त्रिपुरा की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। 

विज्ञापन
Nitin Gadkari chaired review meeting of national highway projects in Northeast states of Tripura, Arunachal
Union Road Transport & Highways Minister Nitin Gadkari with Tripura Chief Minister Manik Saha, Union - फोटो : Twitter

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को गुवाहाटी, असम में मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, केंद्र और राज्य के वरिष्ठ परिवहन अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ त्रिपुरा की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और मणिपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। गडकरी ने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और मणिपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह और केंद्र और संबंधित राज्यों के वरिष्ठ परिवहन अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक शुक्रवार (11 नवंबर) को असम के गुवाहाटी में हुई।

शुक्रवार भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा का आखिरी दिन था। गडकरी ने समीक्षा बैठक के दौरान ठेकेदारों को काम की अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। 

 

गडकरी ने ठेकेदारों को यह भी चेतावनी दी कि वह "समय-समय पर उस क्षेत्र के नागरिकों से जमीन पर काम की सही स्थिति और गुणवत्ता के बारे में जानने के लिए तस्वीरें मंगाएंगे।"

समीक्षा बैठक के दौरान परियोजनाओं और उन्हें समय पर पूरा करने में आने वाली बाधाओं पर चर्चा की गई।

भूमि अधिग्रहण, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल, विवादों और चल रही और साथ ही भविष्य की परियोजनाओं के वित्तीय हस्तक्षेप जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा, "हम निरंतर मार्गदर्शन के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed