फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles ›   Nissan and Hyundai will also raise prices of its vehicles

निसान व ह्यूंडई भी बढ़ाएंगी अपनी कारों के दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी?

Wed, 14 Dec 2016 03:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Dec 2016 03:38 AM IST
विज्ञापन
Nissan and Hyundai will also raise prices of its vehicles
फाइल फोटो

टोयटा किर्लोस्कर व टाटा मोटर्स के बाद अब निसान व हुंडई ने अपनी-अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। आगामी एक जनवरी से यह बढ़ोतरी लागू होगी। हुंडई ने एक लाख रुपये तक अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है तो निसान अपने उत्पादों के दाम में 30000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। 

विज्ञापन


हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि ऊंची लागत, डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में में उतार-चढा़व व विपणन खर्च को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। हुंडई मोटर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री व विपणन) राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रस्तावित कीमत वृद्धि 100000 रुपये तक होगी और यह सभी मॉडलों पर जनवरी 2017 से लागू होगी। 
विज्ञापन


जापान की कार कंपनी निसान ने कहा है कि वाहनों में लगने वाले कलपुर्जों के दाम में वृद्धि से निपटने के लिये कंपनी यह कदम उठा रही है। निसान मोटर के मुताबिक देश में निसान तथा डैटसन माडल के दाम में 30000 रुपये तक का इजाफा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कलपुर्जों की लागत बढने के कारण बढ़ी कारों की कीमत'

Nissan and Hyundai will also raise prices of its vehicles
Hyundai Verna

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक अरूण मल्होत्रा ने कहा कि कलपुर्जों की लागत बढने के कारण कीमत बढ़ायी जा रही है। कीमत में वृद्धि से लागत में वृद्धि के प्रभाव से निपटने में मदद मिलेगी और उद्योग में हमारी प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। कंपनी निसान और डैटसन ब्रांड के तहत वाहन बेचती है। उसकी छोटी कार डैटसन गो है जिसकी कीमत 3.28 लाख रुपये हैं। 

टाटा मोटर्स ने गत सोमवार को अपने यात्री वाहनों के दाम में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। टाटा से पहले टोयोटा किर्लोसकर ने आगामी एक जनवरी से अपने उत्पादों की कीमतों में 3 फीसदी तक की  बढ़ोतरी की घोषणा की थी। होंडा कार्स इंडिया भी आगामी जनवरी से अपने उत्पादों के दाम में 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed