{"_id":"66b46ee242967dac1102289e","slug":"nhtsa-issues-notice-to-recall-51-million-cars-in-us-over-airbag-fault-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Airbag: एयरबैग समस्या के चलते अमेरिका में 5.1 करोड़ कारें मंगाई जाएंगी वापस, इन बड़ी कंपनियों के वाहन प्रभावित","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Airbag: एयरबैग समस्या के चलते अमेरिका में 5.1 करोड़ कारें मंगाई जाएंगी वापस, इन बड़ी कंपनियों के वाहन प्रभावित
Thu, 08 Aug 2024 12:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 08 Aug 2024 12:39 PM IST
सार
नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि लगभग 5.1 करोड़ कारों में एयरबैग के हिस्से दुर्घटना के दौरान फट सकते हैं, जिससे केबिन में छर्रे फैल सकते हैं।
विज्ञापन
Car Airbag
- फोटो : Ford
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी ऑटोमोबाइल सेक्टर को एक और उद्योग-व्यापी एयरबैग रिकॉल का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें 51 मिलियन (5.1 करोड़) कारें और कई निर्माता प्रभावित होंगे। अमेरिका की नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने बुधवार, 31 जुलाई को एक नोटिस जारी किया। जिसमें कहा गया है कि निर्माताओं ARC ऑटोमोटिव इंक और पूर्व डेलफी ऑटोमोटिव सिस्टम्स एलएलसी द्वारा बनाए गए एयरबैग के पुर्जों में खराबी है और इससे दुर्घटना में एयरबैग फट सकते हैं।
विज्ञापन
NHTSA के जांचकर्ताओं ने एयरबैग इन्फ्लेटर पर उंगली उठाई है। जिसमें कहा गया है कि ये संभावित रूप से फट सकते हैं और वाहन के लोगों की ओर छर्रे उड़ सकते हैं। जांच से पता चला है कि कुछ एयरबैग इन्फ्लेटर में या तो वेल्डिंग अपर्याप्त थी या वेल्डिंग प्रक्रिया के दौरान वेंट के बंद होने के कारण कैनिस्टर में बहुत ज्यादा दबाव था। एजेंसी के अनुसार, दोषपूर्ण इन्फ्लेटर के कारण 2009 से अब तक अमेरिका और कनाडा में सात लोग घायल हुए हैं और दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी आई है समस्या
यह पहली बार नहीं है जब एजेंसी ने इन दोनों निर्माताओं को रिकॉल कराने का प्रयास किया है। NHTSA ने सितंबर 2023 में इन दोनों को रिकॉल करने की सिफारिश की थी। लेकिन ARC ऑटोमोटिव ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। दूसरी ओर, डेलफी ऑटोमोटिव अब एक स्वतंत्र कंपनी नहीं है। क्योंकि उसने अपना एयरबैग का कारोबार स्वीडन की ऑटोलिव को बेच दिया है। कथित तौर पर NHTSA इस बात की पुष्टि करने की प्रक्रिया में है कि कंपनी की कानूनी जिम्मेदारी किसके पास है।
यह पहली बार नहीं है जब एजेंसी ने इन दोनों निर्माताओं को रिकॉल कराने का प्रयास किया है। NHTSA ने सितंबर 2023 में इन दोनों को रिकॉल करने की सिफारिश की थी। लेकिन ARC ऑटोमोटिव ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। दूसरी ओर, डेलफी ऑटोमोटिव अब एक स्वतंत्र कंपनी नहीं है। क्योंकि उसने अपना एयरबैग का कारोबार स्वीडन की ऑटोलिव को बेच दिया है। कथित तौर पर NHTSA इस बात की पुष्टि करने की प्रक्रिया में है कि कंपनी की कानूनी जिम्मेदारी किसके पास है।
NHTSA ने कहा कि वे सभी संबंधित ऑटोमेकर्स और आपूर्तिकर्ताओं को इस मुद्दे पर अपनी टिप्पणी देने के लिए 30 दिन का समय दे रहे हैं। जनरल मोटर्स ने पहले ही लगभग 10 लाख कारों के लिए रिकॉल नोटिस जारी कर दिया है। जिनमें वे मानते हैं कि खतरनाक एयरबैग इन्फ्लेटर लगे हैं। अन्य कार निर्माताओं में बीएमडब्ल्यू, फोर्ड और फॉक्सवैगन ने भी रिकॉल नोटिस जारी किए हैं। माना जाता है कि स्टेलेंटिस, पोर्शे, किआ और ह्यूंदै जैसे अन्य निर्माता भी इस समस्या से प्रभावित होंगे।