फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   NHAI Toll Collection new record over 53k crore collection Aptil to January in FY 23

Toll Collection: 10 महीने में 53 हजार करोड़ से अधिक टोल टैक्स नया रिकॉर्ड, बहुत जल्द GPS आधारित संग्रह होगा

Thu, 29 Feb 2024 06:49 AM IST
ज्योति भास्कर ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 29 Feb 2024 06:49 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल संग्रह का नया रिकॉर्ड बना है। एक साल में लगभग 53,000 करोड़ रुपये का राजस्व आया है। वित्त वर्ष 2022-23 में 48,028 करोड़ रुपये का टोल संग्रह हुआ था। आंकड़े अप्रैल, 2023 से जनवरी, 2024 की अवधि के हैं।

विज्ञापन
NHAI Toll Collection new record over 53k crore collection Aptil to January in FY 23
टोल कलेक्शन के मामले में बना नया रिकॉर्ड (सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

टोल वाली सड़कों का विस्तार और फास्टैग के ग्राहकों की संख्या बढ़ने से राष्ट्रीय राजमार्गों पर इस वित्त वर्ष में जनवरी के अंत तक टोल संग्रह रिकॉर्ड 53,000 करोड़ से ज्यादा हो गया है, जो आगे 62,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


देश में टोल वाली सड़कों की कुल लंबाई
रिपोर्ट के मुताबिक, इस वित्त वर्ष के पहले दस महीनों में टोल वाली सड़कों में तेज वृद्धि हुई है। अप्रैल से जनवरी तक औसत मासिक टोल संग्रह 5,329 करोड़ रुपये था। नवंबर के अंत तक देश में टोल वाली सड़कों की कुल लंबाई 75 फीसदी बढ़कर 25,996 किमी से 45,428 किमी हो गई है। पिछले साल नवंबर अंत तक 7.98 करोड़ से ज्यादा फास्टैग जारी हुए थे।
विज्ञापन


फास्टैग से रोजाना औसत टोल संग्रह
राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाजा पर फास्टैग से रोजाना औसत टोल संग्रह करीब 147.31 करोड़ है। 2018-19 में टोल संग्रह 25,155 करोड़, 2019-20 में 27,638 करोड़, 2020-21 में 27,924 करोड़, 2021-22 में 33,908 करोड़ और 2022-23 में 48,028 करोड़ रुपये का संग्रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ सकता है; नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं
जीपीएस आधारित टोल संग्रह की होगी शुरुआत...सरकार जल्द ही जीपीएस आधारित टोल संग्रह की शुरुआत करेगी। इससे संग्रह में और इजाफा होने की उम्मीद है। यह ड्राइवरों को वैकल्पिक रास्तों के बजाय टोल सड़कों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। हालांकि, इससे टोल सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ सकता है और नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed