फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   NHAI taking steps for dust control at construction sites informs govt

Air Pollution: एनएचएआई निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के लिए उठा रहा है कदम, जानें डिटेल्स

Thu, 02 Nov 2023 07:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 07:11 PM IST
सार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण स्थलों पर धूल को नियंत्रण करने के उपाय कर रही है। गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
NHAI taking steps for dust control at construction sites informs govt
सड़क पर उड़ रही धूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण स्थलों पर धूल को नियंत्रण करने के उपाय कर रही है। गुरुवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार एनएचएआई ने एक धूल और नियंत्रण प्रबंधन केंद्र स्थापित किया है।
विज्ञापन


एनएचएआई राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के आसपास द्वारका एक्सप्रेसवे, यूईआर II दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाएं लागू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के अनुसार, हवा की गुणवत्ता और धूल के स्तर को नियंत्रण में रखने के लिए, एनएचएआई ने अपने ठेकेदारों/रियायतकर्ताओं को राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण स्थलों पर मौजूदा धूल नियंत्रण उपायों की समीक्षा करने और सीएक्यूएम/केंद्रीय और/या राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। ।

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता मानकों में गिरावट के साथ, सीएक्यूएम ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत परिकल्पना के अनुसार कार्रवाई शुरू की है।

बयान में कहा गया है कि इन दिशानिर्देशों के अनुरूप, एनएचएआई यह सुनिश्चित कर रहा है कि क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण को अधिकतम करने के लिए सभी संभव उपाय किए जाएं।


खेतों में आग लगने और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण दिल्ली में गुरुवार को धुंआ छाया रहा। जिससे आसमान धुंधला हो गया और सूरज छिप गया। जिससे डॉक्टरों को सांस लेने की समस्याओं के बढ़ने के बारे में चेतावनी जारी करनी पड़ी।

कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक पहले ही 400 का आंकड़ा पार कर गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed