फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New Generation Skoda Kodiaq SUV with hybrid powertrain teaser Know Power Specs details

Skoda Kodiaq: हाइब्रिड पावरट्रेन वाली स्कोडा कोडियाक एसयूवी का टीजर आया, जल्द ही भारत में होगी लॉन्च

Tue, 27 Jun 2023 11:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
New Generation Skoda Kodiaq SUV with hybrid powertrain teaser Know Power Specs details
Skoda Kodiaq - फोटो : Skoda Auto
चेक कार निर्माता Skoda Auto (स्कोडा ऑटो) ने जल्द ही आने वाली न्यू जेनरेशन Kodiaq (कोडियाक) एसयूवी के ग्लोबल डेब्यू करने पहले उसका टीजर जारी किया है। दूसरी पीढ़ी की कोडियाक एसयूवी, जिसके जल्द ही भारतीय तटों पर आने की उम्मीद है, अब प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी जो ऑल-इलेक्ट्रिक मोड में 100 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। स्कोडा नई कोडियाक को तीन और पावरट्रेन के साथ पेश करेगी, जिसमें दो डीजल यूनिट और माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस एक पेट्रोल इंजन शामिल है। इन सभी को मानक के रूप में डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
स्कोडा पहली बार न्यू जेनरेशन की कोडियाक एसयूवी में प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पेश करेगी। एसयूवी 1.5-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन से लैस होगी जो 25.7 kWh बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक मोटर से लैस होगी। कंबाइंड आउटपुट 204 एचपी है और इंजन कम से कम 150 एचपी का पावर जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स के साथ आएगा। इलेक्ट्रिक बैटरी 11 किलोवाट तक के एसी चार्जर के साथ-साथ डीसी फास्ट-चार्जर को भी सपोर्ट करती है। स्कोडा का दावा है कि वह 50 किलोवाट तक की दर से तेज चार्जर पर रिचार्ज कर सकता है।
विज्ञापन


इंजन पावर
स्कोडा ऑल-व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ 2.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन भी पेश करेगी। यह यूनिट 204 एचपी तक का पावर जेनरेट कर सकता है। स्कोडा कोडियाक एसयूवी को दो अन्य डीजल इंजन विकल्पों से लैस करेगी। इनमें दो वैरिएंट में उपलब्ध 2.0-लीटर TDI डीजल इंजन शामिल है। इंजन 150 एचपी और 193 एचपी के बीच पावर जेनरेट कर सकता है, जो कि चुने गए वैरिएंट पर निर्भर करता है। ये सभी इंजन 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ आते हैं। स्कोडा पेट्रोल इंजन के साथ कोडियाक में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुक और डिजाइन
लुक के मामले में नई कोडिएक में कई बदलाव होंगे। इसमें फुल एलईडी मैट्रिक्स हेडलाइट्स की सुविधा होगी। एसयूवी में 17 से 20 इंच के व्हील्स मिलते हैं। एसयूवी की लंबाई 4,758 मिमी है, जो पिछली पीढ़ी के मॉडल की तुलना में 61 मिमी ज्यादा लंबी है। मॉडल का सात-सीटर वर्जन तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए 15 मिमी ज्यादा हेडरूम देता है।


फीचर्स
नई Kodiaq के इंटीरियर को भी अपडेट किया जाएगा। इसमें 12.9 इंच का नया सेंट्रल टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा। डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले 10.25 इंच का है। ग्राहकों के पास हेड-अप डिस्प्ले को ऑप्शनल फीचर के तौर पर भी चुन सकते हैं। सेंटर कंसोल को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए पहली बार गियरशिफ्ट लीवर की जगह भी बदली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed