फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   New 2021 Kawasaki Ninja ZX-10R launched in India kawasaki ninja zx 10r 2021 price in india kawasaki bikes in india 2021

नई Kawasaki Ninja ZX-10R भारत में लॉन्च: जानें इस सुपरबाइक की कीमत और इसमें क्या मिला नया

Wed, 17 Mar 2021 12:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 17 Mar 2021 12:02 PM IST
सार

नए मॉडल अपडेट के साथ, बाइक के स्टाइलिंग में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। इसके साथ ही बाइक के इंजन को अपडेट किया गया है जो मशीन के ओवरऑल प्रदर्शन को और बेहतर बनाने का दावा करते हैं।

विज्ञापन
New 2021 Kawasaki Ninja ZX-10R launched in India kawasaki ninja zx 10r 2021 price in india kawasaki bikes in india 2021
Kawasaki Ninja ZX-10R - फोटो : Kawasaki

विस्तार

Kawasaki (कावासाकी) ने अपने फ्लैगशिप Ninja ZX-10R सुपरबाइक के लेटेस्ट मॉडल को भारतीय बाजार में 14,99,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। अपडेटेड मॉडल को दो कलर ऑप्शन- लाइम ग्रीन और फ्लैट एबोनी टाइप 2 में उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन

नए मॉडल अपडेट के साथ, बाइक के स्टाइलिंग में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। इसके साथ ही बाइक के इंजन को अपडेट किया गया है जो मशीन के ओवरऑल प्रदर्शन को और बेहतर बनाने का दावा करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले मॉडल की तुलना में नई बाइक में थोड़े शार्प डिजाइन मिलते हैं। नई बाइक में कावासाकी रिवर मार्क के साथ एक एरोडायनामिक ऊपरी काउल, ऊपरी काउल में बनाया गया नया विंगलेट्स, एक अपडेटेड हैंडलबार, एक नया टेल काउल डिजाइन और फुटपेग्स को नई जगह दी गई हैं। अपडेटेड स्टाइलिंग के अलावा, बाइक में ऑल-एलईडी लाइटिंग के साथ-साथ ब्लूटूथ-इनेबल्ड TFT कलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे नए एक्सटीरियर फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें कावासाकी की रेडियोलॉजी एप भी दी गई है। 
विज्ञापन

इन बदलावों के अलावा, इसमें एक नया बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 998 cc, लिक्विड-कूल्ड, इन-लाइन 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 13,200 rpm पर 200 bhp (रैम एयर के साथ 210 bhp) का पावर और 11,400 rpm पर 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पावरट्रेन को अब एक नए एयर-कूल्ड ऑयल कूलर के साथ एक फिंगर-फॉलोअर वॉल्व एक्चुएशन सिस्टम मिलता है। कंपनी के अनुसार, कावासाकी की वर्ल्ड SBK रेस मशीन के फीडबैक के आधार पर यह अपडेट पेश किया गया है। 

इस सुपरबाइक में कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग डेम्पर, कॉर्नरिंग मैनेजमेंट फंक्शन, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, लॉन्च कंट्रोल, पावर मोड्स, राइडिंग मोड्स और एक बायडायरेक्शनल क्विक शिफ्टर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed