Electric Cycle: मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक साइकिल चलाते नजर आए एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल, जानें इसकी खासियतें
पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एमएस धोनी को कार और मोटरसाइकिल के बड़े शौकीन के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
विस्तार
इस स्टार बल्लेबाज के इलेक्ट्रिक वाहन की बात करें तो, यह 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड वाली एक फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक है। इसे पारंपरिक पैडल साइकिल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। और इसे पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोड में या ज्यादा असिस्टेंस वाली राइड के लिए दोनों के कंबिनेशन के साथ चलाया जा सकता है।