फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   mountain bike e bike yamaha yamaha electric bicycle mountain e bike yamaha e bike mountain biking

माउंटेन बाइकिंग का मजा लें: यामाहा ने पेश की अपनी फ्लैगशिप माउंटेन ई-बाइक, जानें खूबियां

Sat, 17 Apr 2021 12:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 17 Apr 2021 12:26 PM IST
सार

जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी का दावा है कि यामाहा इलेक्ट्रिक साइकिल माउंटेन बाइकिंग के लिए तैयार की गई है। इसे खासतौर पर रोमांच पसंद करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
mountain bike e bike yamaha yamaha electric bicycle mountain e bike yamaha e bike mountain biking
Yamaha Electric Bicycle - फोटो : ANI

विस्तार

पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा दिया जा रहा है, क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार लगातार बड़ा हो रहा है। दुनियाभर में कई वाहन निर्माता बैटरी से चलने वाले अलग-अलग तरह के उत्पादों को तैयार करने के लिए काम कर रहे हैं। जहां इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए जा रहे हैं, वहीं, कुछ दोपहिया और कार निर्माता बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक साइकिल उतार रहे हैं। इसी कड़ी में Yamaha (यामाहा) लेटेस्ट ओईएम (ओरिजनल इक्यूप्मेंट मैन्युफैक्चरर) बन गया है जिसने अपनी इलेक्ट्रिक साइकिल पेश की है। 
विज्ञापन

यामाहा मोटर कंपनी लिमिटेड के यासुओ ओकाडा ने कहा, "क्रॉस-कंट्री ओलंपिक में माउंटेन बाइक के शामिल होने के बाद से माउंटेन बाइकिंग में लोगों की रुचि बढ़ रही है। साइकिल की सवारी तब से ज्यादा लोकप्रिय हो गई है।"

जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी का दावा है कि यामाहा इलेक्ट्रिक साइकिल माउंटेन बाइकिंग के लिए तैयार की गई है। इसे खासतौर पर रोमांच पसंद करने वाले लोगों के लिए बनाया गया है। यामाहा ने एक नई माउंटेन फ्लैगशिप ई-बाइक बनाने के लिए मोटरसाइकिल और ई-बाइक बनाने की अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यासुओ ओकाडा ने कहा, "यह मॉडल हाई-स्पेक माउंटेन बाइक और ई-बाइक दोनों के फीचर्स से लैस है। यह पहली बार है जब हमने इन ई-बाइक पर फ्रंट सस्पेंशन और रियर सस्पेंशन का इस्तेमाल किया है। पुराने मॉडलों की तुलना में, कुशन लंबा स्ट्रोक देता है। इस कारण से यह उबड़-खाबड़ रास्तों में भी एक स्थिर सवारी देती है।

यामाहा मोटर कंपनी लिमिटेड के कजुहिरो मुराता ने कहा, "पिछले मॉडलों में जहां उनकी उपयोगिता पर ध्यान दिया जाता था, उसके उलट यह मॉडल ज्यादा रोमांचक अनुभवों को ध्यान पर रखकर बनाया गया है। हमारे इस फ्लैगशिप मॉडल में ई-बाइक को ज्यादा स्पोर्टी अहसास देने के लिए रियर और फ्रंट सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है।" 
विज्ञापन

कजुहीरो ने बताया कि इस नई इलेक्ट्रिक माउन्टेन साइकिल को शोकेस करने के लिए एक आउटडोर इवेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें लोगों को इस साइकिल को चलाने का अनुभव लेने का मौका मिला। इस इलेक्ट्रिक साइकिल के टेस्ट राइड से वे इसके ऑफ-रोड एडवेंचर के बारे में जान पाए। 

कजुहीरो ने कहा, "इन बाइक के बारे में सबसे खास बात यह है कि जिन लोगों ने पहले कभी माउंटेन बाइकिंग नहीं की है, वे भी इस इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट की मदद से मजेदार अनुभव कर सकते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed