टीजर में दिखी नई Mitsubishi Pajero: लौट रहा है 'ऑफ-रोडिंग का बादशाह', क्या भारत में होगी वापसी?
Mitsubishi Pajero Comeback: मित्सुबिशी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसकी प्रतिष्ठित Pajero एसयूवी साल 2026 में वापसी करने जा रही है। नई Pajero को Triton पिकअप के मजबूत लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर विकसित किया जाएगा और इसमें दमदार ऑफ-रोड क्षमता के साथ बेहतर राइड कम्फर्ट मिलेगा। अगर मित्सुबिशी इसे भारत में लॉन्च करती है तो यह भारतीय एसयूवी बाजार में सबसे बड़ी वापसी में से एक साबित हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मित्सुबिशी (Mitsubishi) के फैंस और एसयूवी (SUV) लवर्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद, जापानी कार निर्माता कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपनी आइकॉनिक एसयूवी 'Pajero' की वापसी की पुष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि नई पजेरो को सितंबर से नवंबर 2026 के बीच ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा।
भारत में क्यों बंद हुई थी Pajero?
भारत में पजेरो का सफर अगस्त 2020 में थम गया था। यहां इसका आखिरी मॉडल पजेरो स्पोर्ट था। इसे भारतीय बाज़ार से हटाने के पीछे मुख्य रूप से दो कारण थे:
BS6 नियम: देश में लागू हुए सख्त BS6 उत्सर्जन नियम।
कड़ा मुकाबला: टोयोटा फॉर्च्यूनर से मिल रही जबरदस्त टक्कर के कारण इसकी बिक्री में आई भारी गिरावट।
\『#パジェロ』復活🔥/
— 三菱自動車工業株式会社 (@MMCjpn) May 29, 2026
新型クロスカントリーSUVの車名を『パジェロ』に決定。
国内では7年ぶりの復活。2026年秋、世界初公開🚗
『パジェロ』が
もう一度、走り出す。https://t.co/rXjOZoUki7 pic.twitter.com/9LvFz1yPLF
नई Mitsubishi Pajero में क्या होगा खास?
यह नई एसयूवी पुरानी पजेरो स्पोर्ट की ही उत्तराधिकारी होगी। लेकिन इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इससे जुड़ी मुख्य बातें:
प्लेटफॉर्म: नई पजेरो को Triton (ट्राइटन) पिकअप ट्रक के बेहद मजबूत लैडर-फ्रेम चेसिस पर बनाया जाएगा।
आराम और परफॉरमेंस: कंपनी इसके केबिन और सस्पेंशन को पूरी तरह से नया डिजाइन दे रही है। इससे यह ऑफ-रोडिंग में तो दमदार होगी ही, साथ ही सफर के दौरान अंदर बैठे लोगों को लग्जरी और आरामदायक राइड का भी एहसास कराएगी।
इंजन और पावर: इसमें ट्राइटन पिकअप वाला ही 2.4-लीटर का ट्विन-टर्बो 4-सिलेंडर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 6-स्पीड या 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और दमदार फुल-टाइम 4X4 सिस्टम मिलेगा।
हाइब्रिड टेक्नोलॉजी: भविष्य को देखते हुए कंपनी इसमें प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) तकनीक भी दे सकती है, जिस पर अभी काम चल रहा है।
मैन्युफैक्चरिंग: पुरानी पीढ़ियों की तरह इसे जापान में नहीं, बल्कि थाईलैंड में बनाए जाने की उम्मीद है।
भारत में पजेरो का पुराना जलवा
पजेरो को पहली बार 1981 में दुनिया के सामने लाया गया था, जबकि 2002 में इसने भारतीय बाजार में कदम रखा था। यह भारत में प्रीमियम ऑफ-रोडिंग कारों की शुरुआत करने वाली चुनिंदा गाड़ियों में से एक थी।
पजेरो का पुराना मॉडल, जिसे SFX कहा जाता था, कार प्रेमियों के बीच एक कल्ट क्लासिक माना जाता है। यह सिर्फ एक फैमिली कार नहीं थी, बल्कि मोटरस्पोर्ट्स और एडवेंचर रैलियों की भी जान हुआ करती थी।