फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ministry of Heavy Industries extends EMPS electric two-wheelers Subsidy By 2 Months Know Details

EV Subsidy: सरकार ने EMPS ई-टूव्हीलर सब्सिडी दो महीने के लिए बढ़ाया, राशि बढ़ाकर की गई 778 करोड़ रुपये

Sat, 27 Jul 2024 05:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 05:13 PM IST
सार

भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने एलान किया है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) (ईएमपीएस) 2024 को दो महीने के लिए 30 सितंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Ministry of Heavy Industries extends EMPS electric two-wheelers Subsidy By 2 Months Know Details
Revolt Electric Bike - फोटो : Revolt Motors

विस्तार

भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने एलान किया है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) (ईएमपीएस) 2024 को दो महीने के लिए 30 सितंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। फेम III सब्सिडी योजना की गैर-मौजूदगी में ईएमपीएस विस्तार एक अंतरिम व्यवस्था की तरह है। जबकि मार्च में घोषित मूल परिव्यय 1 अप्रैल से 31 जुलाई, 2024 तक 500 करोड़ रुपये था। सरकार ने अब इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों और तीन पहिया वाहनों के लिए सब्सिडी बढ़ाकर 778 करोड़ रुपये कर दी है।
विज्ञापन

ईएमपीएस 2024 सब्सिडी बढ़ाई गई
सरकार ने अपने बयान में कहा कि नई योजना का मकसद जनता के लिए किफायती और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन विकल्प प्रदान करना है। यह योजना निजी और वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर उपलब्ध होगी। जबकि इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों पर सब्सिडी वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए पंजीकरण होने पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएमपीएस 2024 सब्सिडी 10,000 रुपये तक की बैटरी क्षमता के लिए प्रत्येक kWh पर 5,000 रुपये की इंसेंटिव (प्रोत्साहन) राशि प्रदान करती है। मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि प्रोत्साहन सिर्फ एडवांस्ड बैटरी से लैस ईवी के लिए उपलब्ध होंगे। और प्रत्येक श्रेणी में लक्षित संख्या तक ही सीमित रहेंगे।

योजना का उद्देश्य 5,60,789 इलेक्ट्रिक वाहनों को मदद प्रदान करना है। जिसमें 5,00,080 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और 60,709 इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहन शामिल हैं। इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहन में 13,590 ई-रिक्शा और ई-कार्ट और एल 5 श्रेणी में 47,119 इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन

अभी के लिए कोई फेम III योजना नहीं
ईएमपीएस 2024 का विस्तार ऐसे समय में आया है जब एफएएमई III (फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ (हाइब्रिड एंड) इलेक्ट्रिक व्हीकल्स) की शुरूआत को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। अटकलें थीं कि सरकार केंद्रीय बजट 2024 में फेम III का एलान करेगी। हालांकि, ऐसा लगता है कि हितधारक इस बात पर सहमति नहीं बना सके कि योजना के साथ आगे कैसे बढ़ा जाए।

इस साल के बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों या यहां तक कि पूरे ऑटो सेक्टर से संबंधित कोई प्रत्यक्ष घोषणा नहीं की गई थी। कहा गया है कि सरकार ने 25 महत्वपूर्ण खनिजों पर आयात शुल्क कम कर दिया है। जिससे स्थानीय बैटरी निर्माण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। जिससे लंबे समय में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में कमी आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed