फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mini Countryman E John Cooper Works Pack Launched in India Know Price Features Specifications

Mini Countryman: भारत में नई लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक कार कंट्रीमैन ई जॉन कूपर वर्क्स पैक लॉन्च, जानें डिटेल

Fri, 06 Jun 2025 07:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 07:41 PM IST
सार

Mini India (मिनी इंडिया) ने अपनी नई लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक कार Countryman E John Cooper Works (JCW) (कंट्रीमैन ई जॉन कूपर वर्क्स)  पैक भारत में लॉन्च कर दी है। खास बात यह है कि भारतीय बाजार में इस मॉडल की सिर्फ 20 यूनिट्स ही बिक्री की जाएगी।

विज्ञापन
Mini Countryman E John Cooper Works Pack Launched in India Know Price Features Specifications
Mini Countryman E John Cooper Works Pack - फोटो : Mini

विस्तार

Mini India (मिनी इंडिया) ने अपनी नई लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक कार Countryman E John Cooper Works (JCW) (कंट्रीमैन ई जॉन कूपर वर्क्स)  पैक भारत में लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 60 लाख रुपये से थोड़ी ज्यादा रखी गई है। खास बात यह है कि भारतीय बाजार में इस मॉडल की सिर्फ 20 यूनिट्स ही बिक्री की जाएगी। इस कार की बुकिंग सिर्फ मिनी के ऑनलाइन शॉप पर की जा सकती है। कंपनी के मुताबिक मिनी कंट्रीमैन ई जॉन कूपर वर्क्स पैक की डिलीवरी 10 जून 2025 से शुरू होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - BYD: बीवाईडी ने 37 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर किया मानहानि का मुकदमा, गलत जानकारी फैलाने वालों पर सख्ती!
विज्ञापन

यह पहली बार है जब भारत में JCW स्टाइलिंग के साथ मिनी कंट्रीमैन इलेक्ट्रिक को पेश किया गया है। यह कार पूरी तरह इलेक्ट्रिक है और इसमें मिनी की मोटरस्पोर्ट हेरिटेज से प्रेरित डिजाइन एलिमेंट्स भी देखने को मिलते हैं। यह मॉडल पूरी तरह से बना हुआ (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) है और इसे कंट्रीमैन की तीसरी जनरेशन वाली आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें - Rare Earths: चीन द्वारा दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर रोक से ऑटो कंपनियों को झटका, जानें किस-किसने रोका उत्पादन
विज्ञापन

Mini Countryman E John Cooper Works Pack Launched in India Know Price Features Specifications
Mini Countryman E John Cooper Works Pack - फोटो : Mini
परफॉर्मेंस और रेंज
Countryman E JCW Pack में 66.45 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो 150 kW (204 hp) की अधिकतम पावर और 250 Nm का टॉर्क देती है। यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 8.6 सेकंड का समय लेती है। इसकी WLTP सर्टिफाइड रेंज 462 किलोमीटर तक है। फास्ट चार्जिंग के लिए इसमें 130 kW DC चार्जर की सुविधा है, जिससे बैटरी को 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में सिर्फ 29 मिनट लगते हैं। वहीं, 11 kW AC चार्जर से यह पूरी तरह चार्ज होने में 6 घंटे 45 मिनट का समय लेती है।

यह भी पढ़ें - Bi-directional Quickshifter Bikes: ये हैं भारत की पांच सबसे किफायती बाइक, जिनमें मिलता है बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, जानें इसका फायदा
विज्ञापन

Mini Countryman E John Cooper Works Pack Launched in India Know Price Features Specifications
Mini Countryman E John Cooper Works Pack - फोटो : Mini
डिजाइन और फीचर्स
यह मॉडल दो एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है - लीजेंड ग्रे और मिडनाइट ब्लैक। इसके अलावा इसमें जेट ब्लैक कलर की रूफ और मिरर कैप्स दिए गए हैं। कार में 19-इंच के जेसीडब्ल्यू रनवे स्पोक ब्लैक अलॉय व्हील्स लगे हैं। साथ ही ग्रिल, बंपर, साइड स्कर्ट, रियर स्पॉइलर और डोर सिल्स पर JCW-स्टाइल डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं।

इंटीरियर की बात करें तो इसमें JCW स्पोर्ट्स सीट्स मिलती हैं, जो वेस्किन और कॉर्ड अपहोल्स्ट्री में तैयार की गई हैं। साथ ही JCW स्टीयरिंग व्हील पैडल शिफ्टर्स के साथ आता है। 240 मिमी का गोल OLED टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले इसमें दिया गया है, जो मिनी ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पर काम करता है। इसमें "हे मिनी" वॉइस कमांड, नेविगेशन, डिजिटल की, हेड-अप डिस्प्ले और हर्मन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - 2025 Suzuki V-Strom 800DE: सुजुकी ने लॉन्च की नई V-Strom 800DE, जानें इसमें क्या है खास

Mini Countryman E John Cooper Works Pack Launched in India Know Price Features Specifications
Mini Countryman E John Cooper Works Pack - फोटो : Mini
सेफ्टी और ड्राइविंग असिस्टेंस
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Countryman E JCW Pack में एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्टेंट प्लस के साथ 360-डिग्री कैमरा, कंफर्ट एक्सेस (प्रॉक्सिमिटी बेस्ड कीलेस एंट्री), और कई ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिए गए हैं। स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स में मल्टीपल एयरबैग्स, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC), एबीएस, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Street Naked Motorcycles: टॉप 3 मिडल-वेट स्ट्रीट नेकेड बाइक, देती हैं बजट में दमदार परफॉर्मेंस

वारंटी, सर्विस और फाइनेंसिंग
Mini Countryman E JCW Pack पर दो साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी दी जा रही है। जबकि हाई-वोल्टेज बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी। सर्विस इनक्लूसिव प्लान 4 साल प्रति 2,00,000 किलोमीटर से शुरू होते हैं और इन्हें 10 साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, वारंटी को भी 10 साल तक बढ़ाने का विकल्प मौजूद है। बीएमडब्ल्यू इंडिया फाइनेंशियल सर्विस के जरिए मिनी स्मार्ट फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। जिसमें लो मंथली इंस्टॉलमेंट, एश्योर्ड बायबैक और अपग्रेड ऑप्शन जैसे विकल्प मिलते हैं। 

यह भी पढ़ें - World Environment Day 2025: भारत की ग्रीन मोबिलिटी को रफ्तार दे रही हैं ये पांच इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें, जानें खूबियां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed