फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   mini countryman 2021 launched in india mini countryman 2021 facelift mini countryman 2021 price new mini countryman 2021 interior 2021 mini countryman interior colors

नई MINI कंट्रीमैन: भारत में हुई लॉन्च, 7.5 सेकंड में पकड़ती है 100 किमी/घंटा की रफ्तार

Sat, 06 Mar 2021 09:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 06 Mar 2021 09:53 PM IST
सार

नई MINI कंट्रीमैन दो पेट्रोल वेरिएंट्स में पेश किया गया है। यह स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (SAV) जितना शहरों की भीड़-भाड़ में आराम से चलती है उतना ही लंबी दूरी के सफर में।

विज्ञापन
mini countryman 2021 launched in india mini countryman 2021 facelift mini countryman 2021 price new mini countryman 2021 interior 2021 mini countryman interior colors
MINI Countryman 2021 - फोटो : MINI

विस्तार

ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता Mini ने भारत में अपनी नई कार Countryman (कंट्रीमैन) को लॉन्च कर दिया है। BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई में तैयार की गई नई MINI कंट्रीमैन को दो पेट्रोल वेरिएंट्स - MINI Countryman Cooper S (मिनी कंट्रीमैन कूपर S) और MINI Countryman Cooper S JCW Inspired (मिनी कंट्रीमैन कूपर S JCW इंस्पायर्ड) में पेश किया गया है। इस कार को बुकिंग शुरू हो गई है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और सभी MINI ऑथराइज्ड डीलर्स पर कराया जा सकता है। साथ ही ग्राहक इस कार की टेस्ट ड्राइव भी ले सकते हैं। 

विज्ञापन

लुक और डिजाइन

mini countryman 2021 launched in india mini countryman 2021 facelift mini countryman 2021 price new mini countryman 2021 interior 2021 mini countryman interior colors
MINI Countryman 2021 - फोटो : MINI

नई मिनी कंट्रीमैन में शानदार इंटीरियर स्टाइल मॉडर्न एस्थेटिक्स और क्राफ्टमैनशिप के साथ व्यावहारिक फंक्शनैलिटी का मेल है। MINI कॉकपिट अपने हॉरिजॉन्टल स्ट्रक्चर, स्ट्रेच्ड लाइंस और व्यापक सर्फेस के जरिए काफी आकर्षक लुक देती है। MINI कंट्रीमैन कूपर S लेदरेट कार्बन ब्लैक अपहोल्स्ट्री युक्त इंटीरियर सर्फेस पियानो बैक के साथ आती है, जबकि MINI कंट्रीमैन कूपर S JCW इंस्पाइर्ड एक नई ट्रिम MINI यॉर्ज इंटीरियर स्टाइल शेडेड सिल्वर की पेशकश करता है, जिसमें लेदर चेस्टर माल्ट ब्राउन या लेदर चेस्टर सैटेलाइट ग्रे अपहोल्स्ट्री में से एक चुनने का विकल्प है। आर्मरेस्ट सर्फेस, डैशबोर्ड के तहत नी पैड्स और डोर पैनल के साथ दिखाई देने वाली कलर लाइंस अब इंडिविजुअल अपहोल्स्ट्री कलर्स के साथ मैच करती हैं। 

नई MINI कंट्रीमैन का एक्सटीरियर वाहन की विलक्षणता, चुस्ती-फुर्ती और प्रीमियम कैरेक्टर को जाहिर करता है। इसके दमदार प्रपोर्शंस खासतौर पर अलग मौजूदगी का एहसास देते हैं, जो आइकॉनिक MINI डिजाइन लैंग्वेज के साथ बढ़ी हुई फंक्शनैलिटी को साथ लाती है। सर्फेस पर सटीक कांटुर कार के एथलेटिक शेप और वर्टिकल ओरिएंटेशन को रेखांकित करते हैं। कंट्रास्टिंग रूफ, नई LED हेडलाइट, यूनियन जैक डिजाइन में LED रियर लाइट्स, नई रेडिएटर ग्रिल, नई फ्रंट एंड रियर बंपर और कूपर S वेरिएंट में 17-inch/43.18 cm इम्प्रिंट स्पोक व्हील पहले से ही आकर्षक डिजाइन में एक फ्रेश नया लुक जोड़ते हैं।

साटिन-फिनिश्ड एल्यूमीनम में रूफ-रेल्स सिल्वर-कलर्ड साइड सिल टॉप्स से जुड़ी रहती है, जिसके चलते कार की ऊंचाई तक बढ़िया छवि बनती है। रेडिएटर ग्रिल के साथ मिलकर LED हेडलैम्प का थोड़ा एसिमेट्रिकली राउंडेड कांटुर एक अलग फ्रंट व्यू बनाता है। कूपर S JCW इंस्पाइर्ड वैरिएंट में जॉन कूपर वर्क्स एरोडाइनैमिक किट और 18 inch/ 45.72 cm जॉन कूपर वक्र्स थ्रिल स्पोक व्हील, रनफ्लैट टायर्स के साथ वाहन के ओवरऑल स्टाइल में चार चांद लगाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार फीचर्स

MINI कंट्रीमैन कूपर S JCW इंस्पाइर्ड में नया मल्टीफंक्शन फुली डिजिटल डिस्प्ले लगा है, जो स्पीड, गियर, फ्यूल लेवल, माइलेज, टेंप्रेचर और नेविगेशन इंस्ट्रक्शंस का क्लीयर व्यू देता है। इससे भी आगे, हेड-अप डिस्प्ले ड्राइविंग की स्पीड और नेविगेशन इंस्ट्रक्शंस जैसे आवश्यक विवरणों से चूके बगैर सड़क पर निगाहें बनाए रखने में मददगार होता है। आइकॉनिक सर्कुलर सेंट्रल इंस्ट्रूमेंट पैनल एक LED रिंग से घिरा हुआ है और 8.8-inch/22.35 cm टचस्क्रीन (कूपर S वेरिएंट में 6.5-inch/16.51cm) में शानदार कलर डिस्प्ले प्रस्तुत करता है। मिडिल कंसोल पर कंट्रोलर सहज उपयोग को और भी बेहतर बनाते हैं, जो कि मल्टीमीडिया, फोन और कार फंक्शन के आसान संचालन के लिए है। इस वेरिएंट में वायरलेस चार्जिंग को भी बतौर मानक दिया गया है।

विज्ञापन

दमदार इंजन

पावर की बात करें तो नई MINI कंट्रीमैन में लेटेस्ट MINI ट्विन पावर टर्बो टेक्नोलॉजी मिलता है। ट्विन पावर टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ 2-लीटर 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन से नई MINI कंट्रीमैन में शानदार परफॉर्मेंस मिलता है। यह इंजन 5000 - 6000 rpm पर 192 hp/141 kW का पीक पावर और 1350 - 4600 rpm पर 280 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। यह 7.5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 225 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

रंग और कीमत

नई MINI कंट्रीमैन 6 रंगों में आती है। इसमें सेज ग्रीन (नया), व्हाइट सिल्वर (नया), मिडनाइट ब्लैक, चिली रेड, आइलैंड ब्लू और ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन शामिल हैं। नई MINI कंट्रीमैन कूपर S की एक्स-शोरूम कीमत 39,50,000 रुपये है। वहीं MINI कंट्रीमैन कूपर S JCW इंस्पाइर्ड की एक्स-शोरूम कीमत 43,40,000 रुपये है। 

कंपनी को काफी उम्मीदें

BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पावाह ने कहा, "नई MINI कंट्रीमैन आपको नए अनुभवों और नई सीमाओं की ओर चलने को प्रेरित करती है। यह बहुमुखी स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (SAV) जितना शहरों की भीड़-भाड़ में आराम से चलती है उतना ही लंबी दूरी के सफर में। इसकी शानदार दमदार इंजन, आकर्षक इंटीरियर और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का तालमेल बेमिसाल है। नई MINI कंट्रीमैन नया रोमांचकारी अनुभव सुनिश्चित करती है, आप चाहे छुट्टियों पर जा रहे हों, या अचानक कहीं निकल पड़े। हमें अपने ग्राहकों के लिए व्यापक स्वामित्व अनुभव सुनिश्चित करने वाले नई MINI कंट्रीमैन को पहली बार ऑल-इन 'ऐब्सोलूट वैल्यू' ऑफर के साथ लॉन्च करके खुशी हो रही है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed