{"_id":"682dfe185c4f7cca2e08b412","slug":"mg-windsor-pro-exclusive-variant-launched-in-india-know-price-features-specifications-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MG Windsor Pro: एमजी विंडसर प्रो का नया एक्सक्लूसिव वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
MG Windsor Pro: एमजी विंडसर प्रो का नया एक्सक्लूसिव वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कितनी है कीमत और फीचर्स
Wed, 21 May 2025 09:53 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 21 May 2025 09:53 PM IST
सार
JSW MG Motor India (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एमपीवी MG Windsor Pro (एमजी विंडसर प्रो) को अब एक नए और सस्ते वेरिएंट में लॉन्च किया है। यह नया वेरिएंट Exclusive Pro (एक्सक्लूसिव प्रो) नाम से पेश किया गया है।
विज्ञापन
MG Windsor Pro
- फोटो : JSW MG Motor India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JSW MG Motor India (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एमपीवी MG Windsor Pro (एमजी विंडसर प्रो) को अब एक नए और सस्ते वेरिएंट में लॉन्च किया है। यह नया वेरिएंट Exclusive Pro (एक्सक्लूसिव प्रो) नाम से पेश किया गया है। जिसकी कीमत करीब सवा 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह कीमत उस वर्जन की है जिसमें बैटरी गाड़ी के साथ फिक्स आती है। वहीं, अगर ग्राहक बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) का विकल्प चुनते हैं तो उन्हें गाड़ी के लिए करीब सवा 12 लाख रुपये चुकाने होंगे। और इसके बाद बैटरी के लिए 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर का किराया देना होगा। इस नए वेरिएंट की बुकिंग अब शुरू हो चुकी है।
यह भी पढ़ें - Honda X-ADV 750: होंडा की नई एडवेंचर स्कूटर X-ADV 750 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

क्या-क्या मिलेगा नए एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट में?
नई एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट, टॉप मॉडल Essence Pro से लगभग 85,000 रुपये सस्ती है। हालांकि, इसकी कीमत कम होने के कारण कुछ फीचर्स इसमें नहीं दिए गए हैं। इसमें लेवल 2 ADAS, इलेक्ट्रिक टेलगेट, V2L और V2V चार्जिंग फीचर्स नहीं मिलते। लेकिन इसका इंटीरियर अब भी वही ड्यूल-टोन बेज और ब्लैक थीम में मिलेगा। इसके अलावा इसमें डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और बड़ी 52.9 kWh की बैटरी पैक दी गई है जो इसकी बड़ी खासियत है।
यह भी पढ़ें - Traffic Challan: भारत में हर दूसरे वाहन पर एक चालान! साल 2024 में ₹12,000 करोड़ के जुर्माने, 75% अब भी बकाया

कैसे हैं फीचर्स
इस नए वेरिएंट में मिलने वाली बड़ी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 449 किलोमीटर की रेंज देने का वादा करती है। इसमें अब चार्जिंग स्पीड भी बढ़कर 60 kW हो गई है जो पहले 45 kW थी। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, बड़ा 15.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, और पीछे की सीटें 135 डिग्री तक झुकाने की सुविधा जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें 80 से ज्यादा फीचर्स वाली कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
यह भी पढ़ें - Mahindra Bolero Bold Edition: महिंद्रा ने लॉन्च की नई बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स

कंपनी की उम्मीदें
जेएसडब्ल्यू मोटर इंडिया के सेल्स हेड राकेश सेन ने कहा, "एमजी विंडसर प्रो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, लॉन्च के 24 घंटे के भीतर ही 8,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी थीं। अब जब टॉप वेरिएंट अच्छी तरह मार्केट में स्थापित हो गया है, तो हम ज्यादा लोगों तक इसे पहुंचाने के लिए नया एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट लेकर आए हैं। इसमें बड़ी बैटरी के साथ प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं जो आराम और सुविधा का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।"
यह भी पढ़ें - Ganga Expressway: यूपी ने रचा इतिहास, गंगा एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे में बना डाले कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

कब शुरू होगी डिलीवरी
एमजी का कहना है कि ये नया वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए है जो बड़ी बैटरी चाहते हैं लेकिन उन्हें ADAS या इलेक्ट्रिक टेलगेट जैसे प्रीमियम फीचर्स की जरूरत नहीं है। नई एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट की डिलीवरी जून के पहले हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें - Car Parking: 'पहले पार्किंग दिखाओ, फिर गाड़ी खरीदो', महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
यह भी पढ़ें - Elon Musk: एलन मस्क ने कहा कि वह कम से कम अगले पांच वर्षों तक संभालेंगे टेस्ला की कमान, बने रहेंगे सीईओ