फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Traffic Challan: भारत में हर दूसरे वाहन पर एक चालान! साल 2024 में ₹12,000 करोड़ के जुर्माने, 75% अब भी बकाया

Tue, 20 May 2025 09:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 May 2025 09:12 PM IST
सार

साल 2024 में भारत में ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामलों में 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के चालान काटे गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस भारी-भरकम रकम में से करीब 9,000 करोड़ रुपये के चालान अब तक भरे ही नहीं गए हैं।

विज्ञापन
Traffic violations fines amounting to Rs 12000 crore issued in India in 2024 Claims Report
Traffic policemen impose penalties on traffic offenders - फोटो : PTI
साल 2024 में भारत में ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामलों में 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के चालान काटे गए। यह जानकारी सेकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म CARS24 की एक नई रिपोर्ट में सामने आई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस भारी-भरकम रकम में से करीब 9,000 करोड़ रुपये के चालान अब तक भरे ही नहीं गए हैं।


रिपोर्ट के मुताबिक, साल भर में देशभर में 8 करोड़ से ज्यादा चालान जारी किए गए। यानी औसतन हर दूसरे वाहन पर एक चालान। ट्रकों की ओवरलोडिंग से लेकर बाइक सवारों के बिना हेलमेट चलने तक, नियम तोड़ने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें - Mahindra Bolero Bold Edition: महिंद्रा ने लॉन्च की नई बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स
Traffic violations fines amounting to Rs 12000 crore issued in India in 2024 Claims Report
ऐसे चेक करें चालान - फोटो : AI
कुछ चौंकाने वाले मामले भी सामने आए
इस रिपोर्ट में कुछ बेहद गंभीर और हैरान कर देने वाले मामले भी सामने आए। जैसे कि हरियाणा के एक ट्रक मालिक पर 18 टन ओवरलोडिंग के चलते 2,00,500 रुपये का चालान कटा। वहीं बंगलूरू में एक दोपहिया वाहन चालक ने कुल 475 बार ट्रैफिक नियम तोड़े, और उस पर 2.91 लाख रुपये का जुर्माना लगा।

गुरुग्राम में तो हाल ये है कि रोजाना करीब 4,500 चालान काटे जा रहे हैं। जिससे प्रति दिन 10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है। नोएडा में सिर्फ हेलमेट न पहनने के मामलों में एक महीने में 3 लाख रुपये के चालान काटे गए।

यह भी पढ़ें - Ganga Expressway: यूपी ने रचा इतिहास, गंगा एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे में बना डाले कई वर्ल्ड रिकॉर्ड
Traffic violations fines amounting to Rs 12000 crore issued in India in 2024 Claims Report
Traffic Police - फोटो : ANI
सबसे ज्यादा चालान किस गलती के लिए?
रिपोर्ट के अनुसार, ओवर-स्पीडिंग यानी तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना सबसे आम गलती रही, जो कुल चालानों का लगभग 50 प्रतिशत है। इसके बाद हेलमेट और सीटबेल्ट न पहनना, गलत जगह पार्किंग करना और सिग्नल तोड़ना जैसी गलतियां रही हैं।

यह भी पढ़ें - Car Parking: 'पहले पार्किंग दिखाओ, फिर गाड़ी खरीदो', महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic violations fines amounting to Rs 12000 crore issued in India in 2024 Claims Report
Gurugram Police Traffic Challan - फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
अब क्या होगा उन लोगों का जिन्होंने चालान नहीं भरे?
रिपोर्ट बताती है कि 75 प्रतिशत चालान अब भी बकाया हैं, जो ट्रैफिक नियमों के पालन में भारी लापरवाही और सिस्टम की कमजोर निगरानी को दर्शाता है। लगातार चालान न भरने वाले लोगों के खिलाफ ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन सस्पेंड करने की कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा बीमा की प्रीमियम रकम बढ़ सकती है, और गंभीर मामलों में कोर्ट समन भी भेजा जा सकता है। 

यह भी पढ़ें - Toyota-Nissan: जब होंडा के साथ विलय की वार्ता हुई नाकाम, तब टोयोटा ने निसान से की बातचीत, रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन
Traffic violations fines amounting to Rs 12000 crore issued in India in 2024 Claims Report
Gurugram Police Traffic Challan - फोटो : Facebook/Gurugram Traffic Police
नियम तोड़ने की बड़ी कीमत
भारत में सड़क दुर्घटनाओं और मौतों का एक प्रमुख कारण ट्रैफिक नियमों की अवहेलना है। रिपोर्ट के साथ ही भारत सरकार की ओर से जारी आंकड़े भी चिंता बढ़ाने वाले हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, सड़क हादसों में साल 2023 में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 2022 में जहां 4.61 लाख हादसे हुए थे, वहीं 2023 में यह संख्या 4.80 लाख के पार पहुंच गई। मौतों की संख्या भी 2 प्रतिशत बढ़कर 1.72 लाख हो गई, जो बेहद गंभीर संकेत है। 

यह भी पढ़ें - Fuel Ban: दिल्ली में एक जुलाई से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा ईंधन, जानिए क्या है पूरा मामला
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed