फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MG Motor India inaugurates first corporate EV charger in Lucknow ev charging stations lucknow electric vehicle charging station in lucknow electric vehicle charger

EV: एमजी मोटर ने लखनऊ में पहले कॉर्पोरेट ईवी चार्जर का किया उद्घाटन, इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को होगा फायदा

Tue, 05 Jul 2022 01:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 01:28 PM IST
सार

MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने लखनऊ के द सेन्ट्रम होटल में पहले दो कॉर्पोरेट चार्जर्स इंस्टॉल किए और उनका उद्घाटन किया। कंपनी ने लखनऊ में ज्यादा संख्या में चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल करने की योजना बनाई है, और यह कदम उसी योजना का हिस्सा है।

विज्ञापन
MG Motor India inaugurates first corporate EV charger in Lucknow ev charging stations lucknow electric vehicle charging station in lucknow electric vehicle charger
MG ZS EV Charge - फोटो : For Reference Only

विस्तार

MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने लखनऊ के द सेन्ट्रम होटल में पहले दो कॉर्पोरेट चार्जर्स इंस्टॉल किए और उनका उद्घाटन किया। मोटर-वाहन निर्माता कंपनी ने लखनऊ में ज्यादा संख्या में चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल करने की योजना बनाई है, और यह कदम उसी योजना का हिस्सा है। 
विज्ञापन


MG चार्ज पहल के तहत, मोटर-वाहन निर्माता कंपनी द्वारा 1000 दिनों में देशभर के रिहायशी इलाकों और कॉर्पोरेट कंपनियों में 1000 AC फास्ट चार्जर इंस्टॉल किए जाएंगे। दया शंकर सिंह, परिवहन राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, और रजनीश अग्रवाल, डीलर प्रिंसिपल, MG लखनऊ, ने इन चार्जर्स का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन

MG Motor India inaugurates first corporate EV charger in Lucknow ev charging stations lucknow electric vehicle charging station in lucknow electric vehicle charger
Daya Shankar Singh, Minister of State for Transport, Independent Charge inaugurates MG Motor first corporate EV charger in Lucknow - फोटो : MG Motor
कंपनी की ओर से SMART (स्मार्ट) चार्जर्स इंस्टॉल किए गए हैं, जो टाइप 2 चार्जर हैं और सिम-इनेबल्ड होने के साथ-साथ शेयर करने योग्य चार्जर मैनेजमेंट सिस्टम से संचालित होते हैं। ये कनेक्टेड AC चार्जिंग स्टेशन 24x7 खुले रहेंगे तथा इन सोसाइटी के निवासियों और यहां आनेवालों की EV चार्जिंग से जुड़ी जरूरतों को पूरा करेंगे।

MG Motor India inaugurates first corporate EV charger in Lucknow ev charging stations lucknow electric vehicle charging station in lucknow electric vehicle charger
MG ZS EV 2022 Electric Car - फोटो : MG Motor
MG अपने सभी भागीदारों और दूसरे RWA के साथ मिलकर आने वाले दिनों में कम्युनिटी चार्जर इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाना जारी रखेगा। ब्रांड बेहतर तालमेल के साथ इन चार्जर्स को इंस्टॉल करने की प्रक्रिया में शुरू से आखिर तक मार्गदर्शन और मदद करेगा, जिससे चुनिंदा रेजिडेंशियल सोसायटी और कॉर्पोरेट्स के लिए लागत में बचत होगी। कंपनी की इस मुहिम से अलग-अलग रेजिडेंशियल सोसायटी को भविष्य के लिए तैयार करने, और लोगों को पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

MG Motor India inaugurates first corporate EV charger in Lucknow ev charging stations lucknow electric vehicle charging station in lucknow electric vehicle charger
MG ZS EV - फोटो : For Reference Only
MG ग्रीन मोबिलिटी के साथ-साथ भारत में EV इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए बड़ी समझदारी से कदम उठा रहा है। MG सिक्स तरह से चार्जिंग की सुविधा वाला इको-सिस्टम मुहैया कराता है, जिसमें एक ऑनबोर्ड प्लग-एंड-चार्ज केबल, एसी फास्ट-चार्जर (इसे ग्राहक के घर/ ऑफिस में इंस्टॉल किया जाता है), MG डीलरशिप पर DC सुपरफास्ट चार्जर, सार्वजनिक चार्जिंग नेटवर्क, RSA (रोडसाइड असिस्टेंस) की मदद से चलते-फिरते चार्जिंग की सुविधा, तथा कम्युनिटी चार्जर शामिल हैं। 

MG Motor India inaugurates first corporate EV charger in Lucknow ev charging stations lucknow electric vehicle charging station in lucknow electric vehicle charger
Jio-bp, Mg Motor, Castrol - फोटो : Jio-bp, Mg Motor, Castrol
MG ने हाल ही में जिओ-बीपी और BPCL के साथ साझेदारी की है, ताकि सभी राजमार्गों और शहरों में EV चार्जर इंस्टॉल करने के साथ-साथ इस तरह की सुविधाओं को बढ़ाकर शहर के भीतर आवाजाही के लिए ईवी को अपनाने की रफ्तार बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed