फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MG Comet EV Review: कैसी है एमजी की नई कॉमेट ईवी, फीचर्स और कीमत के साथ जानें सबकुछ

Thu, 27 Apr 2023 01:03 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 27 Apr 2023 01:03 PM IST
सार

एमजी की ओर से 26 अप्रैल को नई इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी को लॉन्च किया गया है। कॉमेट ईवी कितनी दमदार है, इसमें कैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन
mg electric car comet ev review, know full details with battery motor features ride quality and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ब्रिटिश कार कंपनी एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में 26 अप्रैल को नई इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी को लॉन्च किया गया है। यह देश की सबसे छोटी और सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी बन गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप इस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो क्या इस कार को खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा या नहीं।



देखने में कैसी है

mg electric car comet ev review, know full details with battery motor features ride quality and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कार के डिजाइन की बात करें तो पहली नजर में यह कार आपको काफी छोटी लग सकती है। लेकिन इसकी यही खासियत भी है। शहरी ट्रैफिक के बीच चलाने के दौरान कार का साइज ही सबसे ज्यादा मदद करता है। इसे देखकर कुछ लोगों को टाटा की लखटकिया कार नैनो और मारुति की वैगन आर की याद आ सकती है। लेकिन एमजी की ओर से इसे काफी बेहतर डिजाइन देने की कोशिश की गई है जो काफी लोगों को अच्छा भी लग सकता है। वैसे कंपनी के मुताबिक इस कार को उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो शहर में ज्यादा ड्राइविंग करते हैं और ज्यादा सामान साथ नहीं ले जाते।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

कितनी है लंबाई और चौड़ाई

mg electric car comet ev review, know full details with battery motor features ride quality and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कॉमेट ईवी की कुल लंबाई तीन मीटर से भी कम है। इसकी कुल लंबाई 2974 एमएम है। जबकि इसकी चौड़ाई 1505 एमएम, ऊंचाई 1640 एमएम और इसका व्हीलबेस 2010 एमएम है। कार का टर्निंग रेडियस सिर्फ 4.2 मीटर है तो काफी कम जगह में भी इसे मोड़ने में परेशानी नहीं होती। इसमें चार लोगों के बैठने की जगह मिलती है। कार में सिर्फ दो गेट ही मिलते हैं और पीछे की सीट पर बैठने के लिए फ्रंट को-पैसेंजर सीट को आगे करना पड़ता है। जिसके बाद पीछे की सीट पर दो यात्रियों को बैठाया जा सकता है। कॉमेट में आपको ज्यादा केबिन स्पेस मिलता है लेकिन इसमें बूट के साथ समझौता करना पड़ेगा। अगर आप कार में सामान रखने के साथ ही चार लोग जाना चाहते हैं तो इसमें ऐसा नहीं कर पाएंगे। वहीं अगर आप दो यात्री जाना चाहते हैं और साथ में सामान ले जाना चाहते हैं तो फिर पीछे की सीट को डाउन करने के बाद आसानी से बड़े बैग्स को रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

mg electric car comet ev review, know full details with battery motor features ride quality and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कॉमेट ईवी में फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें काफी बेहतरीन फीचर्स को दिया है। फीचर्स के तौर पर इसमें सिंथेटिक लैदर सीट, लैदर कवर्ड स्टेयरिंग व्हील, 10.25 इंच की इंटीग्रेटिड फ्लोटिंग वाइड स्क्रीन को दिया गया है। आसान शब्दों में कहें तो इसमें एक बड़ी स्क्रीन मिलती है जो हिस्सों में बांटी गई हैं। दोनों स्क्रीन की साइज 10.25 इंच की है। एक स्क्रीन में इंफोटेनमेंट सिस्टम को दिया गया है। जबकि दूसरी स्क्रीन में कार की रेंज, बैटरी का स्टेटस, ड्राइव मोड, किलोमीटर की जानकारी, स्पीड की जानकारी के साथ ही एक कॉमेट को दिखाया गया है। जब भी कार के गेटर खुलते हैं या फिर सीट बेल्ट नहीं लगाई जाती। रात के समय लाइट हाईबीम पर है या फिर लो बीम पर कार चलाई जाती है। ये सब जानकारियां आपको इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में मिलती है। दोनों ही स्क्रीन का रिस्पांस काफी अच्छा है। इसके साथ ही इसमें मिलने वाला म्यूजिक सिस्टम भी ठीक है, लेकिन इसे और बेहतर किया जा सकता था। स्टेयरिंग पर एपल आईपॉड जैसे बंटस भी मिलते हैं जो देखने में काफी अच्छे लगते हैं। कार के एक्सटीरियर में कनेक्टिड डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स के साथ ही रियर में भी कनेक्टिड लाइट दी गई है जो देखने में काफी अच्छी लगती है। रियर कैमरे के साथ ही डायरेक्शन के लिए लाइंस भी मिलती है, जिससे कार को रिवर्स करने में काफी आसानी होती है। कैमरे की क्वालिटी की बात करें तो यह भी काफी अच्छा है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन

कितनी दमदार बैटरी और मोटर

mg electric car comet ev review, know full details with battery motor features ride quality and price
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कंपनी की ओर से कॉमेट ईवी में 17.3 Kwh की बैटरी दी गई है। जिसे जीरो से 100 फीसदी चार्ज करने में सात घंटे का समय लगता है। वहीं जीरो से 80 फीसदी चार्ज करने में 5.5 घंटे का समय लगता है। फुल चार्ज करने के बाद कंपनी का दावा है कि इसे 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। वहीं मोटर की बात करें तो इसमें परमानेंट मैग्नेट सिंकोरियस मोटर को दिया गया है। इस मोटर से कार को 40 हॉर्स पावर की ताकत के साथ 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। जिससे कार को चलाना काफी आसान हो जाता है। कार में पुश बटन स्टार्ट या स्टॉप नहीं मिलता। लेकिन कार के ब्रेक को दो बार दबाने के बाद कार चलने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाती है। वहीं बंद करने के लिए कार को रिमोट से लॉक किया जा सकता है। कार को चलाना काफी आसान था। शहरी ट्रैफिक में काफी आसानी को कार को चलाया जा सकता है। छोटी जगह में आसानी से पार्क भी किया जा सकता है। वहीं छोटी गलियों में भी इसे चलाने में कोई परेशानी नहीं होती।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed