जर्मन कार मेकर मर्सिडीज की ओर से भारतीय बाजार में नई सुपरकार को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस कार में क्या खूबियां दी हैं और इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।
लॉन्च हुई कार
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Mercedes benz
मर्सिडीज की ओर से भारत में एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह कार सबसे ताकतवर मॉडल है और देश में पहली प्लग इन हाइब्रिड परफॉर्मेंस कार है।
यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
कितना दमदार इंजन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Mercedes benz
कंपनी ने इस कार में बेहद दमदार इंजन दिया है। एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस में चार लीटर का ट्विन टर्बो वी8 इंजन मिलता है। यह इंजन एक इलेक्ट्रिक मोटर से भी जुड़ा है। इंजन से कार को 630 बीएचपी की ताकत और 900 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं मोटर से कार को अतिरिक्त 201 बीएचपी और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दमदार इंजन के कारण यह कार जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड को सिर्फ 2.9 सेकेंड में हासिल कर लेती है। इसके साथ ही इसकी टॉप स्पीड भी 316 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
क्या हैं खूबियां
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Mercedes benz
मर्सिडीज की नई कार में कई खास चीजों को शामिल किया गया है। कार में एएमजी क्रोम फिनिश वाली ग्रिल दी गई है। इसके साथ ही इसमें मल्टी बीम हैडलैंप, इलेक्ट्रिकली एक्स्टेंडेबल स्पॉयलर, नए फ्रंट और रियर बंपर, 12.3 इंच की स्क्रीन के साथ एमबीयूएक्स फंक्शंस, 64 कलर एंबिएंट लाइट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड फ्रंट सीट्स, 14 स्पीकर का बर्मेस्टर म्यूजिक सिस्टम, ड्राइविंग के लिए स्लिपरी, इंडीविजुअल, कम्फर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट प्लस, इलेक्ट्रिक और रेस जैसे सात मोड मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
कितनी है कीमत
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Mercedes benz
कंपनी ने दमदार इंजन और फीचर्स वाली एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस को भारत में 3.30 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। भारत में इस कार का मुकाबला पोर्श पनामेरा टर्बो एस ई-हाइब्रिड जैसी कार से होगा। इसके साथ ही इस कार की चाबी को फॉर्मूला वन ड्राइवर लुईस हेमिल्टन से मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल