फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   mercedes benz e class 2021 facelift launched in india mercedes benz e class 2021 price in india mercedes benz e class 2021 interior mercedes benz e class 2021 india launch mercedes benz cars in india 2021

Mercedes-Benz E-Class फेसलिफ्ट लॉन्च: भारत में कंपनी की सबसे लोकप्रिय लग्जरी कार, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 16 Mar 2021 03:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 16 Mar 2021 03:53 PM IST
सार

मर्सिडीज-बेंज ने वादा किया था कि साल 2021 में वह 15 नए मॉडल लॉन्च करेगी। और नई ई-क्लास की लॉन्चिंग भी इसी का हिस्सा है। कार के लेटेस्ट अवतार में एक स्पोर्टियर एक्सटीरियर डिजाइन और कई नए फीचर्स दिए गए हैं। 

विज्ञापन
mercedes benz e class 2021 facelift launched in india mercedes benz e class 2021 price in india mercedes benz e class 2021 interior mercedes benz e class 2021 india launch mercedes benz cars in india 2021
Mercedes-Benz E-Class Facelift 2021 - फोटो : Mercedes-Benz

विस्तार

जर्मनी की दिग्गज लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने भारत में अपनी लोकप्रिय लग्जरी कार E-Class (ई-क्लास) के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए मॉडल का 2020 में ग्लोबल डेब्यू किया गया था और इसे 2021 में बाद में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन कंपनी ने भारत में कार की पॉपुलर डिमांड को देखते हुए इस पहले ही लॉन्च करने का एलान कर दिया।

विज्ञापन

दो इंजन ऑप्शन

नई Mercedes-Benz E-Class को 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल के विकल्प के साथ उतारा गया है। पेट्रोल इंजन 197 hp का पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल पावरट्रेन 194 hp का अधिकतम पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार के ट्रांसमिशन विकल्प में 9जी-ट्रॉनिक 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल है। इसके अलावा, इसमें AMG वेरिएंट का 3.0-लीटर 6-सिलेंडर डीजल इंजन (350d) भी मिलता है, जो 286 hp का पावर और 600 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजाइन और लुक

नई E-Class को LWB फॉर्म में पेश किया जाना जारी है। कार के डिजाइन और लुक में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। कार में फ्रंट लुक पहले की तुलना में स्पोर्टी और आक्रामक है। इसके साथ ही कार का रियर लुक काफी आकर्षक है। कार में किए गए नए बदलाव ब्रांड की मौजूदा डिजाइन लैंग्वेज के मुताबिक हैं। कार के लेटेस्ट अवतार में एक स्पोर्टियर एक्सटीरियर डिजाइन और कई नए फीचर्स दिए गए हैं। कार में अब नई एडेप्टिव एलईडी हेडलैंप और एलईडी टेललैंप्स मिलते हैं।

विज्ञापन

फीचर्स

कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें लेटेस्ट MBUX सिस्टम के साथ एक नया 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है। दोनों स्क्रीन एक ही सीमलेस ग्लास पैनल पर लगे हैं जो केबिन को बहुत ही सुंदर, और मॉडर्न लुक देते हैं।

कीमत

नई Mercedes-Benz E-Class फेसलिफ्ट मॉडल की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 63.60 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 80.9 लाख रुपये तक जाती है। Mercedes-Benz E-Class देश की सबसे लोकप्रिय लक्जरी कारों में से एक है। कंपनी ने 1995 में इसे पहली बार पेश किया था जिसके बाद से इसकी करीब 46,000 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही है।

मुकाबला

मर्सिडीज-बेंज ने वादा किया था कि साल 2021 में वह 15-मॉडल लॉन्च करेगी। और नई ई-क्लास की लॉन्चिंग भी इसी का हिस्सा है। इस बारे में आधिकारिक तौर पर घोषणा इस साल की शुरुआत में की गई थी। भारतीय बाजार में नई Mercedes-Benz E-Class फेसलिफ्ट कार का मुकाबला Audi A6 (ऑडी ए6), Jaguar XF (जगुआर एक्सएफ), BMW 5 Series (बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज), Volvo S90 (वोल्वो एस90) और Lexus ES 300h (लेक्सस ईएस 300एच) जैसी प्रीमियम कारों से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed