फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mercedes-AMG EQE SUV Mercedes Benz AMG EQE Range Mercedes Benz Electric SUV Mercedes-AMG EQE SUV teased ahead of official debut

Mercedes-AMG EQE SUV: फुल चार्ज में 600 किमी चलेगी मर्सिडीज की नई एसयूवी, इस हफ्ते करेगी डेब्यू, देखें टीजर वीडियो

Mon, 14 Feb 2022 02:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 02:11 PM IST
सार

डेब्यू से पहले, मर्सिडीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर AMG EQE (एएमजी ईक्यूई) एसयूवी का टीजर जारी किया है। जिसमें इसकी कुछ फीचर्स के बारे में पता चलता है। 

विज्ञापन
Mercedes-AMG EQE SUV Mercedes Benz AMG EQE Range Mercedes Benz Electric SUV Mercedes-AMG EQE SUV teased ahead of official debut
Mercedes-AMG EQE SUV Teaser - फोटो : Mercedes

विस्तार

Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी EQE (ईक्यूई) को पहले से ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए तैयार है, जब जर्मन कार निर्माता आधिकारिक तौर पर कार के AMG (एएमजी) वर्जन को पेश करेगी। डेब्यू से पहले, मर्सिडीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर AMG EQE (एएमजी ईक्यूई) एसयूवी का टीजर जारी किया है। जिसमें इसकी कुछ फीचर्स के बारे में पता चलता है। 
विज्ञापन


Mercedes-AMG EQE (मर्सिडीज-एएमजी ईक्यूई) इस साल जर्मन कार निर्माता के परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कारों की सीरीज का हिस्सा है। यह 2022 में आने वाले छह मॉडलों में से दूसरा होगा। इस साल की शुरुआत में, मर्सिडीज ने जनवरी में EQA का AMG वर्जन पेश किया।
विज्ञापन


टीजर वीडियो में इसके कई फीचर्स के अलावा EQE बैजिंग, सिग्नेचर एलईडी टेललाइट्स के अलावा क्रोम स्लैट्स के साथ ब्लैक ग्रिल पर AMG बैजिंग दिखाई दे रही है। मिड-साइज एसयूवी मर्सिडीज-बेंज के EVA 2 (इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्किटेक्चर) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




EQE का MAG वर्जन EQS एसयूवी के जैसा हो सकता है, जिसे पिछले साल मेबैक-लेबल कॉन्सेप्ट कार के रूप में पेश किया गया था। इसमें EQE सेडान से मिलती जुलती कुछ समानताएं भी होंगी जैसे बोनट और स्क्वायर व्हील आर्च का डिजाइन। इसमें कम राइड हाइट, AMG-ब्रांडेड ब्रेक कॉलिपर्स को शामिल करने वाले खास रिम्स, साथ ही पहली बार फ्रंट में छोटे फिन वाले नए बंपर मिलने की संभावना है।

मर्सिडीज ने EQE XXX के लिए तीन अंकों के अल्फान्यूमेरिक ट्रेडमार्क के लिए आवेदन दायर किया है, जो 250 से 600 तक हैं, जो इसके इंजनों के लिए कई विकल्प सुझाते हैं। स्पोर्ट्स वर्जन के लिए, जो AMG बैज के साथ आएगा, उसमें EQE 43, EQE 53, EQE 55 और EQE 63 नामों के तहत चार वैरिएंट्स होने की संभावना है।


मोटर और रेंज
AMG EQE को EQS 53 के जैसे ही पावरट्रेन के साथ पेश किए जाने की संभावना है। इसमें डुअल-मोटर AWD वर्जन मिलने की संभावना है जो 649 hp का पावर और 948 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ओवरबूस्ट मोड में, यह मोटर 751 hp का पावर और 1,018 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। जहां तक इसके ड्राइविंग रेंज की बात है, Mercedes-AMG EQE SUV (मर्सिडीज-एएमजी ईक्यूई एसयूवी के एक बार फुल चार्जिंग पर लगभग 600 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed