फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mercedes-AMG E 53 Set Launch India Tomorrow, Here You Need Know

Mercedes-AMG E 53: कल भारत में लॉन्च होगी 612 hp पावर वाली हाइब्रिड सेडान, जानें इस कार में क्या होगा खास

Wed, 22 Jul 2026 04:43 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Wed, 22 Jul 2026 04:43 PM IST
सार

Luxury Hybrid Sedan: दिग्गज कंपनी भारतीय बाजार में अपनी नई मर्सिडीज-AMG E 53 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी कल यानी 23 जुलाई को इस हाई-परफॉर्मेंस लग्जरी सेडान से पर्दा उठाएगी। यह मॉडल रेगुलर E-Class और अधिक परफॉर्मेंस वाली AMG कारों के बीच अपनी खास जगह बना सकता है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं कि इस नई लग्जरी सेडान में क्या-क्या खास मिलने वाला है।
 

विज्ञापन
Mercedes-AMG E 53 Set Launch India Tomorrow, Here You Need Know
मर्सिडीज-AMG E-क्लास सेडान - फोटो : mercedes

विस्तार

Mercedes-AMG E 53 India Launch: देश में मर्सिडीज बेंज कल यानी 23 जुलाई को Mercedes-AMG E 53 लॉन्च करने जा रही है। खास बात यह है कि E 53 नाम पहली बार प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में वापसी कर रहा है। यह मॉडल रेगुलर ई-क्लास और हाई-परफॉर्मेंस एएमजी कारों के बीच अपनी जगह बनाएगा। कहा जा रहा है कि इस नई सेडान में लग्जरी, रोजमर्रा की उपयोगिता और हाई-परफॉर्मेंस का संतुलित मेल देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन


स्पोर्टी डिजाइन के साथ मिलेगा नया लुक
  • लुक के मामले में यह कार एकदम दमदार साबित होने वाली है। जानकारी के अनुसार नई मर्सिडीज-AMG E 53 को स्टैंडर्ड E-Class के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव डिजाइन दिया गया है। इसमें इल्यूमिनेटेड एएमजी ग्रिल, बड़े एयर इंटेक्स वाला नया फ्रंट बंपर, चौड़े फ्रंट फेंडर्स, बूट लिड स्पॉयलर और चार राउंड एग्जॉस्ट टिप्स वाला रियर बंपर मिलता है।
  • विज्ञापन
  • इतना ही नहीं हाइब्रिड सिस्टम के हिसाब से कंपनी ने चेसिस में भी कई बदलाव किए हैं। इसमें फ्रंट और रियर एक्सल पर अतिरिक्त ब्रेसिंग, 11mm चौड़ा फ्रंट ट्रैक और एडॉप्टिव सस्पेंशन दिया गया है, जिसमें कंफर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट+ मोड्स मिलते हैं। साथ ही एनर्जी रिकवरी को ध्यान में रखते हुए ब्रेकिंग सिस्टम को भी बेहतर बनाया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
कितनी है रेंज और पावर?
देखिए, पहले देश में मिलने वाला E 53 मॉडल माइल्ड-हाइब्रिड (48V) तकनीक पर आधारित था, लेकिन यह नया मॉडल पूरी तरह से प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (PHEV) सेटअप के साथ लाया गया है, इनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है...
  • इंजन और मोटर: इसमें 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रेट-सिक्स इंजन दिया गया है, जिसे 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में लगे इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है।
  • पावर और टॉर्क: यह कॉम्बिनेशन कुल मिलाकर 585 hp की पावर और 750 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पावर को AMG के 4Matic+ ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक के जरिए चारों पहियों तक पहुंचाया जाता है।
  • AMG डायनामिक प्लस पैकेज: इस ऑप्शनल पैकेज के रेस स्टार्ट मोड में कार की पावर बढ़कर 612 hp हो जाती है। इस मोड में कार महज 3.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 280 किमी प्रति घंटा तक पहुंचती है।
  • बैटरी व चार्जिंग: कार में 21.2 kWh क्षमता की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो केवल इलेक्ट्रिक मोड में 100 किमी से अधिक की रेंज प्रदान करती है। यह बैटरी 11 kW AC चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जबकि चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में 60 kW DC फास्ट चार्जिंग भी मिलती है, जो इसे मात्र 20 मिनट में दस से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है।

केबिन और एडवांस्ड इंटीरियर फीचर्स कैसे हैं?
कार के अंदर केबिन यानी इंटीरियर को स्पोर्टी और हाई-टेक लुक दिया गया है।
  • एएमजी टच: केबिन में एएमजी-स्पेशल सीट्स, पावर्ड फ्रंट सीट्स और एएमजी की सिग्नेचर स्टीयरिंग व्हील मिलती है।
  • डिजिटल डिस्प्ले: डैशबोर्ड पर 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर कंसोल और 14.4-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। हालांकि एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल में पैसेंजर के लिए Superscreen का विकल्प भी मिलता है, जिसे भारत में दिए जाने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन इसके बारे में अभी कुछ कंफर्म नहीं है। यह बात कल आधिकारिक लॉन्च के बाद ही पता चल सकेगी।
  • अन्य मुख्य फीचर्स: 3D साउंड के लिए Burmester ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जिंग व कनेक्टिविटी, एंबिएंट लाइटिंग और यात्रियों की सुरक्षा के लिए मल्टीपल एयरबैग्स शामिल हैं।
किस कार को दे सकती है टक्कर?
लॉन्चिं ग की बात करें तो यह कल आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च हो जाएगी। इसके बाद इसका सीधा मुकाबला बीएमडब्ल्यू एम 5 और पोर्श पैनामेरा से हो सकता है। कीमत की बात का भी कल ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed