फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti EV SUV: मारुति कर रही इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी, ऑटो एक्सपो में मिलेगी तीन एसयूवी की झलक

Tue, 20 Dec 2022 03:58 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 20 Dec 2022 03:58 PM IST
सार

मारुति की ओर से इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में कंपनी तीन नई एसयूवी को पेश करेगी।

विज्ञापन
Maruti Suzuki will display 16 vehicles at the Auto Expo including an Electric Concept SUV and two all-new SUVs
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से नए साल में एक नहीं बल्कि तीन नई एसयूवी को पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से एक एसयूवी इलेक्ट्रिक होगी। कंपनी की ओर से नए साल को लेकर क्या-क्या तैयारियां की जा रही हैं। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

नए साल में तीन एसयूवी लाएगी मारुति

Maruti Suzuki will display 16 vehicles at the Auto Expo including an Electric Concept SUV and two all-new SUVs
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी साल 2023 में होने वाले ऑटो एक्सपो में तीन नई एसयूवी को पेश करेगी। इन एसयूवी में से एक इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट एसयूवी भी होगी। जो आने वाले समय में भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

एसयूवी पर है कंपनी का फोकस

Maruti Suzuki will display 16 vehicles at the Auto Expo including an Electric Concept SUV and two all-new SUVs
मारुति ग्रैंड विटारा - फोटो : maruti suzuki
मारुति सुजुकी देश के ग्राहकों की नब्ज को भांपते हुए लगातार एसयूवी सेगमेंट का विस्तार कर रही है। इसी कारण कंपनी की ओर से साल 2022 में ब्रेजा को नया अपडेट दिया गया और मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ग्रैंड विटारा के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें - Year Ender Automobile 2022: जानें इस साल की कम कीमत वाली टॉप-5 एमपीवी, जो बनीं भारतीयों की पसंद
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति के एमडी ने कही यह बात

Maruti Suzuki will display 16 vehicles at the Auto Expo including an Electric Concept SUV and two all-new SUVs
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी टेकुची ने कहा कि चार दशकों से मारुति सुजुकी लगातार अपने बेहतरीन उत्पादों और तकनीक को बेहतर करके ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। ऑटो एक्सपो 2023 हमारे लिए ऐसा मौका है जहां पर हम अपनी पूरी रेंज के जरिए अपने विजन को दिखा सकते हैं। ऑटो एक्सपो 2023 में हमारे उत्पादों के जरिए हम आने वाले कल के लिए साफ, ग्रीन, टिकाऊ और कार्बन न्यूट्रल पेशकशों की जानकारी देंगे। हमें विश्वास है कि सभी नई एसयूवी, फ्यूचरिस्टिक कॉन्सेप्ट ईवी, हाइब्रिड, फ्लेक्स-फ्यूल प्रोटोटाइप और उत्पादों की हमारी रेंज उत्साही लोगों को पसंद आएगी।

यह भी पढ़ें - Year Ender Automobile 2022: मारुति ने इस साल लॉन्च कीं कई बेहतरीन कारें, जानें किन कारों को मिला अपडेट
विज्ञापन

एक्सपो में देखने को मिलेंगे ये वाहन

Maruti Suzuki will display 16 vehicles at the Auto Expo including an Electric Concept SUV and two all-new SUVs
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
कंपनी की ओर से ऑटो एक्सपो में कुल 16 वाहनों को शोकेस किया जाएगा। उनमें कंपनी की इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट एसयूवी के अलावा दो नई एसयूवी, फ्लेक्स फ्यूल वाली वैगनआर का प्रोटोटाइप मॉडल भी शामिल होगा। इनके अलावा कंपनी ग्रैंड विटारा, एक्सएल6, सियाज, अर्टिगा, ब्रेजा, बलेनो जैसे मौजूदा वाहनों को भी ऑटो एक्सपो में शोकेस करेगी।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed