फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   maruti suzuki vehicles sales rise 1.7% in Jaunuary 2020, 144,499 units sold in the domestic market

Maruti Suzuki की छोटी गाड़ियां पसंद कर रहे हैं ग्राहक, जनवरी में 1.7 फीसदी बढ़ी बिक्री

Sat, 01 Feb 2020 07:42 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 01 Feb 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki vehicles sales rise 1.7% in Jaunuary 2020, 144,499 units sold in the domestic market
maruti show room - फोटो : Justdial

देश की सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल्स बनाने वाली कंपनी मारुति की बिक्री में इजाफा हुआ है। इस साल की शुरुआत मारुति के लिए अच्छी खबर लाई है। जनवरी 2020 में मारुति की बिक्री में 1.7 फीसदी की उछाल आया है। जनवरी महीने में घरेलू बाजार में मारुति की कुल कारों की बिक्री 144,499 यूनिट्स की रही।

विज्ञापन

पैसेजर व्हीकल्स में 9 फीसदी का उछाल

वहीं पिछले साल कंपनी ने इसी दौरान जनवरी में 1,42,150 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी के मुताबिक पहले महीने में पैसेजर व्हीकल्स में 9 फीसदी का उछाल आया है और पिछले साल (101,865 यूनिट्स) के मुकाबले 111,060 यूनिट्स की बिक्री हुई है। खास बात यह है कि कंपनी ने जनवरी 2020 में मारुति बलेनो (ग्लैंजा) की 2249 यूनिट्स टोयोटा किर्लोस्कर को बेचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल्टो, वैगनआर की बिक्री 10.8 फीसदी बढ़ी

वहीं छोटे वाहन जैसे ऑल्टो, वैगनआर समेत मिनी श्रेमी के वाहनों की बिक्री 10.8 फीसदी बढ़ी, जो 25,885 यूनिट्स तक पहुंच गई। पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 23,360 यूनिट्स का था।

विज्ञापन

घटी सियाज की बिक्री

साथ ही, मिड साइड सेडान कार सियाज, जिप्सी और अर्टिगा की बिक्री में 71.5 फीसदी की गिरावट आई है, जो गिरकर 835 यूनिट्स तक पहुंच गई। जो पिछले साल जनवरी 2019 में 2,934 यूनिट्स तक था।

स्विफ्ट-डिजायर की बिक्री बढ़ी

वहीं स्विफ्ट, सिलेरियो और डिजायर जैसे कॉम्पैक्ट सेगमेंट की बिक्री 11.6 फीसदी बढ़ कर 84,340 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो पिछले साल जनवरी में 75,571 यूनिट्स था।

नहीं बिक रही ब्रेजा

जबकि विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस समेत यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री 26.6 फीसदी घट कर 16,460 यूनिट्स तक पहुंच गई, वहीं पिछले साल जनवरी 2019 में इसी श्रेणी में कंपनी ने 22,430 यूनिट्स की बिक्री की थी।

अप्रैल से जनवरी तक गिरावट

कुल मिलाकर कंपनी ने निर्यात मिला कर 154,123 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल जनवरी महीने में 151,721 यूनिट्स था। मारुति का कहना है कि अप्रैल से लेकर जनवरी तक 17 फीसदी की गिरावट के साथ 1,224,998 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed