{"_id":"67d7b4b9d08fc6dd66034b99","slug":"maruti-suzuki-to-increase-vehicle-prices-by-4-percent-amid-rising-input-costs-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी अप्रैल से बढ़ाएगी गाड़ियों के दाम, कीमत में होगी 4% की बढ़ोतरी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी अप्रैल से बढ़ाएगी गाड़ियों के दाम, कीमत में होगी 4% की बढ़ोतरी
Mon, 17 Mar 2025 11:10 AM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:10 AM IST
सार
Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ने अप्रैल से गाड़ियों के दाम 4% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कंपनी इस साल दूसरी बार कीमतें बढ़ा रही है।
विज्ञापन
इस साल दूसर बार बढ़ रही है कीमत
- फोटो : Maruti Suzuki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maruti Suzuki Price Hike: मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह बढ़ती इनपुट लागत के प्रभाव को कम करने के लिए अप्रैल से वाहनों की कीमतों में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने नियामकीय फाइलिंग में कहा कि बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन व्यय के मद्देनजर कंपनी ने अप्रैल से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की योजना बनाई है। कंपनी ने कहा कि कीमतों में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है और यह मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी।
कंपनी ने कहा कि हालांकि वह लागत को अनुकूलतम बनाने और अपने ग्राहकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डालना पड़ सकता है। मारुति सुजुकी घरेलू बाजार में एंट्री-लेवल ऑल्टो के-10 से लेकर मल्टीपल पर्पज व्हीकल इनविक्टो तक के मॉडल बेचती है।
बता दें कि आखिरी बार जनवरी में कंपनी ने 1 फरवरी से विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 32,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की थी।