फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Suzuki Opens About Becoming Late In Bringing Electric Car To Indian Market Auto Expo 2025

Auto Expo 2025: इलेक्ट्रिक कार लाने में Maruti Suzuki ने क्यों की देर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने खोले कई राज

Sun, 19 Jan 2025 02:23 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 19 Jan 2025 02:23 PM IST
सार

मारुति सुजुकी ने ईवी सेगमेंट में इतनी देर से क्यों एंट्री की और इसके पीछे कंपनी की क्या रणनीति थी। अमर उजाला से बातचीत में मारुति सुजुकी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने कई अहम खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Maruti Suzuki Opens About Becoming Late In Bringing Electric Car To Indian Market Auto Expo 2025
Maruti E Vitara - फोटो : Maruti Suzuki

विस्तार

मारुति सुजुकी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में अपनी बहुप्रतिक्षित इलेक्ट्रिक एसयूनी Maruti e-Vitara को दर्शकों के सामने पहली बार पेश किया। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 500 किमी से भी ज्यादा की रेंज ऑफर करती है। हालांकि, बाजार में अगर अन्य कंपनियों ये तुलना करें तो मारुति ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में काफी देर से एंट्री की है। अगर मारुति की इलेक्ट्रिक कार को देखा जाए, तो मौजूदा समय में इसका मुकाबला पैसेंजर ईवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन ईवी से है। वहीं, इसका मुकाबला महिंद्रा की BE 6 और टाटा कर्व ईवी से भी होगी।
विज्ञापन


आखिर, मारुति सुजुकी ईवी सेगमेंट में इतनी देर से क्यों आई और इसके पीछे कंपनी की क्या रणनीति थी। अमर उजाला से बातचीत में मारुति सुजुकी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पार्थो बनर्जी ने कई अहम खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

Maruti Suzuki Opens About Becoming Late In Bringing Electric Car To Indian Market Auto Expo 2025
मार्केट को समझ कर लॉन्च की ईवी - फोटो : Maruti Suzuki
सवाल: कंपनी ने ईवी मार्केट में आने में काफी देर की। इस कार में कंपनी ऐसा क्या ऑफर कर रही है, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी?

जवाब: हम देर से ही सही लेकिन बाजार में पूरी तैयारी के साथ आए हैं। मारुति की हमेशा से ही सोच रही है कि पहले ग्राहकों को इंफ्रास्ट्रक्चर और इकोसिस्टम प्रदान किया जाए, बाजार तैयार होने के बाद ही कोई नया प्रोडक्ट पेश किया जाए। कंपनी ने 40 साल पहले भारतीय बाजार में बिक्री शुरू करने से पहले भी यही रणनीति अपनाई थी। ग्राहकों का इलेक्ट्रिक वाहनों पर भरोसा कम है और यह इनकी कम सेल्स का बड़ा कारण है।

Maruti Suzuki Opens About Becoming Late In Bringing Electric Car To Indian Market Auto Expo 2025
प्योर इलेक्ट्रिक प्लेफॉर्म पर बनी है कार - फोटो : Maruti Suzuki
सवाल: मारुति ग्रैंड विटारा पेट्रोल में भी आती है और सीएनजी में भी। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन में ऐसी क्या खासियतें हैं जो इसे ही खरीदा जाए?

जवाब: मारुति ने ई-विटारा को पूरी तरह अलग बनाया है। यह प्योर बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है, जो विटारा के पेट्रोल मॉडल से बिल्कुल अलग है। इसका फायदा ये है कि हम इसे और भी बेहतर बनाने में कामयाब हुए हैं। इसके कई फायदे हैं, जैसे हमने इसके व्हीलबेस को सेगमेंट में सबसे लंबा बनाया है। इसके केबिन और इंटीरियर को काफी प्रीमियम बनाया गया है। इसमें पीछे की सीटें भी आगे-पीछे होकर एडजस्ट हो सकती हैं, जिससे यह कार दूसरों से ज्यादा प्रैक्टिकल है।
विज्ञापन

Maruti Suzuki Opens About Becoming Late In Bringing Electric Car To Indian Market Auto Expo 2025
मारुति ई विटारा में हैं 7 एयरबैग - फोटो : Maruti Suzuki
सवाल: मारुति अपनी कारों में फीचर्स पर अच्छा काम करती है, लेकिन सेफ्टी के मामले में कंपनी पर हमेशा सवाल खड़े होते रहे हैं। क्या ये कार सेफ्टी के मामले में अपनी अलग पहचान बना पाएगी।

जवाब: मार्केट में इस सेगमेंट की अन्य गाड़ियों में 6 एयरबैग मिलते हैं, लेकिन हम ऐसे पहले निर्माता हैं जिसने अपनी गाड़ी में 7 एयरबैग दिए हैं। हमने इस कार के साथ ADAS को लॉन्च किया है। इस कार में बैठते ही आपको प्राइवेट जेट जैसा फील होगा। इस कार को चलाने के बाद ही लोगों को समझ आएगा कि हमने किस लेवल की गाड़ी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed