फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Alto becomes the best selling car of India, Sold more then 38 lakhs units in past 15 years

मारुति सुजुकी ने अभी तक बेची 38 लाख Alto, 15 सालों से है देश की बेस्ट सेलिंग कार

Tue, 26 Nov 2019 04:44 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 26 Nov 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
Maruti Alto becomes the best selling car of India, Sold more then 38 lakhs units in past 15 years
Maruti Suzuki Alto CNG - फोटो : Amar Ujala

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने एलान किया है कि उनकी एंट्री लेवल की सबसे प्रसिद्ध हैचबैक कार मारुति ऑल्टो की भारतीय बाजार में अभी तक 38 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेच चुकी है।

विज्ञापन


मारुति ने एक बयान जारी कर कहा है कि पिछले 15 साल से मारुति ऑल्टो देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई है। मारुति सुजुकी के मार्केटिंग एंड सेल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने इस अहम मौके पर बताया कि ऑल्टो खरीदने वाले तकरीबन 54 फीसदी ग्राहक वे थे, जिन्होंने पहली बार कार खरीदी थी। उन्होंने आगे कहा कि 38 लाख ऑल्टो का बिकना हमारी सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्रदान करने की प्रतिबद्धता दिखाता है। उन्होंने 15 सालों से ऑल्टो को नंबर वन बनाने के लिए ग्राहकों का धन्यवाद दिया।     
विज्ञापन


मारुति ऑल्टो एंट्री लेवल हैचबैक कार है, जो बीएस6 इंजन के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि ऑल्टो 22.05 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। ऑल्टो में कंपनी 800सीसी का तीन सिलेंडर बीएस6 पेट्रोल इंजन दे रही है। हालांकि नया इंजन आने के बाद ऑल्टो पहले से कम माइलेज दे रही है। पुरानी बीएस4 इंजन वाली ऑल्टो 24.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल्टो में स्टैंडर्ड सेफ्टी के तौर पर ड्राइवर साइड एयरबैग मिलता है। वहीं बेस वेरियंट से ऊपर की ऑल्टो में पैसेंजर साइड एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर, जैसे फीचर मिलते हैं। इसके अलावा ऑल्टो सीएनजी फ्यूल वेरियंट के साथ भी आती है। ऑल्टो की एक्स शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये से लेकर 4.15 लाख रुपये तक है।     
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed