फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Many driving modes are available in modern cars, know when to use which one, know everything

Car Care Tips: मॉडर्न कारों में मिलते हैं ड्राइविंग के कई मोड्स, किसका कब करें उपयोग, जानें सबकुछ

Fri, 20 Oct 2023 10:55 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 20 Oct 2023 10:55 AM IST
सार

भारतीय कार बाजार में कई कारों में ड्राइविंग के लिए मोड्स दिए जाते हैं। किस मोड का उपयोग कब किया जाए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Many driving modes are available in modern cars, know when to use which one, know everything
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नए जमाने की कारों में कई तरह के फीचर्स को दिया जाता है। जिससे कार चलाना काफी ज्यादा आसान हो गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपके पास भी ऐसी कार है, जिसमें ड्राइविंग के लिए अलग-अलग मोड्स हैं। तो इनका उपयोग कब-कब किया जा सकता है।

विज्ञापन


मिलते हैं ये मोड्स
आमतौर पर कारों में ड्राइविंग के लिए गियर ही दिए जाते हैं। लेकिन कुछ कारों में ईको, कम्फर्ट, स्पोर्ट्स जैसे मोड्स दिए जाते हैं। इन मोड्स के सही उपयोग से जहां आप तेल की खपत को कम कर सकते हैं। वहीं इससे आप अपनी सामान्य कार को भी एक स्पोर्ट्स कार की तरह भी चला सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ईको मोड का उपयोग कब करें
ईको मोड अपने नाम की तरह ही होता है। इस मोड पर कार चलाने पर आप तेल की खपत को कम कर सकते हैं। आमतौर पर इस मोड का उपयोग तब करें तब आप शहर में और ट्रैफिक के बीच कार को चलाते हैं। ईको मोड में कार चलाने पर इंजन को अपनी क्षमता से कम पावर जनरेट करनी होती है, इसलिए तेल की खपत भी कम होती है।


यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ

स्पोर्ट्स मोड का उपयोग कब करें
अगर आपको अपनी कार से ज्यादा पावर की जरुरत है। तो आप कार को स्पोर्ट्स मोड में चला सकते हैं। स्पोर्ट्स मोड में कार का इंजन अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करता है और इस मोड में ही कार से सबसे ज्यादा पावर मिलती है। लेकिन इस मोड में कार चलाने पर तेल की खपत भी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

कम्फर्ट मोड का उपयोग कब करें
ईको और स्पोर्ट्स मोड के बीच एक और मोड को दिया जाता है, जिसे कम्फर्ट मोड कहा जाता है। इस मोड में कार का इंजन एक संतुलित पावर को देता है। साथ ही इस मोड में कार चलाने पर तेल की खपत भी सामान्य होती है। इसलिए जब भी आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हों या फिर हाईवे पर कार चलाते हैं, तो इस मोड का उपयोग करना सबसे बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed