{"_id":"6aeec605aee1a07f0f06675a","slug":"mahindra-xuv-3xo-zng-scores-5-star-bharat-ncap-safety-rating-first-sub-compact-cng-suv-in-india-to-get-top-sc-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा XUV 3XO ZNG को मिली 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग: देश की पहली 5-स्टार सेफ सब-कॉम्पैक्ट CNG SUV बनी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
महिंद्रा XUV 3XO ZNG को मिली 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग: देश की पहली 5-स्टार सेफ सब-कॉम्पैक्ट CNG SUV बनी
Sat, 07 Nov 2026 12:02 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:02 PM IST
सार
- Mahindra XUV 3XO ZNG ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।
- यह सब-कॉम्पैक्ट SUV का हाल ही में लॉन्च किया गया पेट्रोल-CNG बाय-फ्यूल वेरिएंट है। इस उपलब्धि के साथ XUV 3XO ZNG देश की पहली सब-कॉम्पैक्ट CNG SUV बन गई है, जिसे Bharat NCAP से टॉप 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
विज्ञापन
Mahindra XUV 3XO ZNG BNCAP Crash Test
- फोटो : BNCAP
विस्तार
भारतीय वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा की हाल ही में लॉन्च हुई पेट्रोल-सीएनजी बाई-फ्यूल सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV 3XO ZNG ने भारत एनसीएपी (Bharat NCAP) (BNCAP) क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ, XUV 3XO ZNG देश की पहली सब-कॉम्पैक्ट सीएनजी एसयूवी बन गई है जिसे सर्वोच्च BNCAP सुरक्षा रेटिंग मिली है।
विज्ञापन
सुरक्षा के मामले में यह नया सीएनजी वेरिएंट XUV 3XO के नियमित (पेट्रोल/डीजल) मॉडल के बिल्कुल बराबर खड़ा है। जिसे नवंबर 2024 में 5-स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग मिली थी।
विज्ञापन
क्रैश टेस्ट में एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में इसे कितने अंक मिले?
भारत एनसीएपी क्रैश टेस्ट के दौरान महिंद्रा XUV 3XO ZNG ने वयस्क और बच्चों दोनों की सुरक्षा में शानदार अंक हासिल किए:- एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP): वयस्कों की सुरक्षा के लिए इस एसयूवी को 32 में से 29.36 अंक मिले।
- चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP): बच्चों की सुरक्षा के मामले में इसने 49 में से 45 अंक का शानदार स्कोर दर्ज किया।
विज्ञापन
Trending Videos
Mahindra XUV 3XO ZNG Frontal Impact Post Test
- फोटो : BNCAP
Mahindra XUV 3XO ZNG में कौन-से सेफ्टी फीचर्स और स्पेशल CNG सुरक्षा तकनीक मिलती है?
महिंद्रा ने इस सीएनजी एसयूवी में सुरक्षा के कई बेहतरीन मानक फीचर्स शामिल किए हैं:- 35 से अधिक स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स: इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और बच्चों के लिए ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट्स जैसे 35 से अधिक सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।
- डेडिकेटेड CNG सेफ्टी सिस्टम: कार में एकीकृत गैस-लीक डिटेक्शन सिस्टम दिया गया है। अगर सीएनजी टैंक या लाइनों से गैस लीकेज का पता चलता है, तो यह तकनीक अपने आप वाहन को सीएनजी से पेट्रोल मोड पर स्विच कर देती है।