फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2025 Mahindra Thar: 2025 महिंद्रा थार हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और नए मॉडल में क्या है खास

Fri, 03 Oct 2025 02:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 03 Oct 2025 02:18 PM IST
सार

Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Mahindra Thar (महिंदा थार) का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी भी तुरंत शुरू हो रही है।

विज्ञापन
Mahindra Thar 3 Door Facelift 2025 Launched in India Know Price Features Specifications
Mahindra Thar 2025 - फोटो : Mahindra
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Mahindra Thar (महिंदा थार) का 2025 मॉडल लॉन्च कर दिया है। Mahindra Thar 2025 मॉडल की शुरुआती कीमत करीब 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पुराने मॉडल जितनी ही है। कंपनी इसे मिड-साइकिल एंहान्समेंट (MCE) कह रही है क्योंकि इसमें बड़े बदलाव की बजाय छोटे-छोटे अपडेट किए गए हैं। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी भी तुरंत शुरू हो रही है।


यह भी पढ़ें - Citroen Aircross X: सिट्रोन एयरक्रॉस X भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया
Mahindra Thar 3 Door Facelift 2025 Launched in India Know Price Features Specifications
Mahindra Thar 2025 - फोटो : Mahindra
डिजाइन में हल्के बदलाव
बाहर से थार लगभग पहले जैसी दिखती है। बस कुछ कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। सामने अब नया डुअल-टोन बंपर और बॉडी-कलर्ड ग्रिल दी गई है, जो पहले काले रंग की थी। साइड प्रोफाइल वही पुरानी थार जैसी ही है। पीछे अब रियर वाइपर विद वॉशर और रियर कैमरा दिया गया है, जो पहले थार Roxx में भी था।

नई थार अब दो नए रंगों बैटलशिप ग्रे और टैंगो रेड में भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा पुराने कलर ऑप्शन जैसे गैलेक्सी ग्रे, स्टेल्थ ब्लैक, डीप फॉरेस्ट और एवरेस्ट व्हाइट भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Auto Freight Train: उत्तर रेलवे की कश्मीर के लिए पहली ऑटो ट्रेन, मानेसर से अनंतनाग तक भेजी गईं 116 गाड़ियां 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास से बड़ी बचत, नोएडा के शख्स ने 11,000 किमी की यात्रा कर बचाए हजारों रुपये, 80 ट्रिप अभी भी बाकी
Mahindra Thar 3 Door Facelift 2025 Launched in India Know Price Features Specifications
Mahindra Thar 2025 - फोटो : Mahindra
केबिन और फीचर अपग्रेड
अंदरूनी हिस्से में ज्यादा अपडेट किए गए हैं। इसमें अब 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें एडवेंचर स्टैटिस्टिक 2 फीचर दिया गया है। यह फीचर ऑफ-रोडिंग के दौरान गाड़ी का एंगल, स्लोप और टेरेन जैसी जानकारी दिखाता है।

स्टीयरिंग व्हील अब नया डिजाइन वाला है और थार Roxx से लिया गया है। सेंटर कंसोल को भी नया रूप दिया गया है। इसमें रियर AC वेंट दिए गए हैं और विंडो स्विचेस को अब दरवाजों पर शिफ्ट कर दिया गया है। बाकी केबिन पहले जैसा ही है, जिसमें हार्ड प्लास्टिक और रबर का इस्तेमाल किया गया है ताकि गाड़ी ऑफ-रोडिंग में भी टिकाऊ बनी रहे।

यह भी पढ़ें - Tesla: हैदराबाद में टेस्ला की हुई वाहन पूजा, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- नींबू-मिर्च के बिना टेस्ला भी सेफ नहीं है! 

यह भी पढ़ें - DL: जल्द ही कड़े प्रतिबंध, नशे में गाड़ी चलाने पर निलंबित होगा लाइसेंस, बार-बार उल्लंघन पर प्रतिबंध का खतरा
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Thar 3 Door Facelift 2025 Launched in India Know Price Features Specifications
Mahindra Thar 2025 - फोटो : Mahindra
इंजन और परफॉर्मेंस
2025 थार के इंजन पहले जैसे ही हैं। इसमें दो विकल्प मिलते हैं -
  • 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 150 hp पावर और 320 Nm टॉर्क देता है।
  • 2.2-लीटर डीजल इंजन, जो 130 hp पावर और 300 Nm टॉर्क देता है।

दोनों इंजन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प मिलता है।

यह भी पढ़ें - BNCAP Child Safety: भारत में बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये पांच कारें, खास फीचर्स से लैस, जानें सेफ्टी रेटिंग 

यह भी पढ़ें - CNG SUV: त्योहारों में सीएनजी एसयूवी खरीदने की है योजना? ये हैं सात विकल्प, जानें देती हैं कितना माइलेज
विज्ञापन
Mahindra Thar 3 Door Facelift 2025 Launched in India Know Price Features Specifications
Mahindra Thar 2025 - फोटो : Mahindra
अन्य फीचर्स
एसयूवी में पहले की तरह ही लो-रेंज ट्रांसफर केस 4x4 सिस्टम है, जिससे ड्राइवर 2H, 4H और 4L मोड में आसानी से स्विच कर सकता है। इसमें 226 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, ऑल-टेरेन टायर्स, मजबूत चेसिस और हिल-होल्ड व हिल-डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।  

यह भी पढ़ें - EV: इस नवरात्रि इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सही मौका! ये सात मॉडल हैं सबसे बढ़िया विकल्प 

यह भी पढ़ें - Car Offers: त्योहारों में कार खरीदने का सही मौका, होगी लाखों की बचत, देखें कौन-सी हैचबैक, एसयूवी और सेडान पर कितना फायदा 


यह भी पढ़ें - Hatchback Cars: जीएसटी रेट घटने से सस्ती हुईं गाड़ियां, अब ₹5 लाख से कम में मिलेंगी ये पांच कारें 

यह भी पढ़ें - SUV Safety Rating: अब एसयूवी खरीदने से पहले चेक करें सुरक्षा, ये हैं टॉप-5 सबसे भरोसेमंद मॉडल 


यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी 2.0 के बाद सस्ती हुईं स्पोर्ट्स बाइक, पांच ऐसी मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत सबसे ज्यादा घटी 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed