{"_id":"643ceb4e3653b7b9500a71f7","slug":"mahindra-scorpio-is-highest-sales-suv-in-mid-size-suv-segment-mg-hector-tata-safari-2023-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Scorpio: महिंद्रा की इस एसयूवी के सामने फीकी पड़ीं सभी एसयूवी, जानें कितनी हुई बिक्री","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra Scorpio: महिंद्रा की इस एसयूवी के सामने फीकी पड़ीं सभी एसयूवी, जानें कितनी हुई बिक्री
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:13 PM IST
सार
मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा की एसयूवी ने अन्य सभी एसयूवी को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी ने मार्च महीने में इस एसयूवी की कितनी यूनिट्स की बिक्री की। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महिंद्रा की स्कॉर्पियो को पसंद करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जानकारी के मुताबिक मार्च महीने में भी इस एसयूवी को ग्राहकों ने बड़ी संख्या में खरीदा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने बीते महीने इसकी कितनी यूनिट्स की बिक्री की।
नंबर-एक एसयूवी बनी स्कॉर्पियो
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा का दबदबा कायम है। कंपनी की स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो एन एसयूवी की मार्च महीने में सबसे ज्यादा बिक्री हुई। जानकारी के मुताबिक दोनों एसयूवी की मिड साइज सेगमेंट में कुल 8788 यूनिट्स की बिक्री की। इसके साथ ही एसयूवी की डिमांड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण वेटिंग पीरियड भी लगातार बढ़ रहा है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर स्कॉर्पियो ब्रॉन्ड ने 44.99 और मंथ ऑन मंथ बेसिस पर 26.45 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है।
मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में दूसरे नंबर पर भी महिंद्रा की एसयूवी रही। जानकारी के मुताबिक दूसरे नंबर पर महिंद्रा एक्सयूवी 700 एसयूवी का नंबर रहा। कंपनी ने मार्च महीने में इसकी कुल 5107 यूनिट्स की बिक्री की।
जानकारी के मुताबिक एमजी मोटर्स की बिक्री में भी मार्च में सुधार दर्ज किया गया। कंपनी ने मार्च महीने में हैक्टर और हैक्टर प्लस की कुल 4105 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने सिर्फ 2019 यूनिट्स की बिक्री की थी।
जानकारी के मुताबिक टाटा मोटर्स ने भी इस दौरान करीब 3400 यूनिट्स के आस-पास मिड साइज एसयूवी की बिक्री की। कंपनी ने सफारी की 1890 और हैरियर की 2561 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं ह्यूंदै ने मार्च 2023 के दौरान अल्काजार की कुल 2519 यूनिट्स की बिक्री की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।