{"_id":"5a06aac44f1c1b3c3d8b6a87","slug":"mahindra-scorpio-facelift-photo-leaks-before-launch-on-november-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉन्चिंग से पहले Scorpio Facelift की फोटो और फीचर्स लीक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
लॉन्चिंग से पहले Scorpio Facelift की फोटो और फीचर्स लीक
amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Scorpio Facelift
महिंद्रा एक Scorpio का एक और मॉडल Scorpio Facelift को बाजार में उतारने को तैयार है। वहीं लॉन्चिंग से पहले महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट की तस्वीरें लीक हुई हैं। बता दें कि महिंद्रा अपनी इस SUV कार को 14 नवंबर को लॉन्च करने वाली है।
विज्ञापन
ऑनलाइन लीक फोटो से यह साफ है कि कंपनी इस बार कार को नए लुक में पेश करने वाली है। कार के फ्रंट में नई डिजाइन की ग्रिल है जो हाल ही में लॉन्च हुई जीप कंपस से मैच कर रही है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार में कमाल के कुछ नए फीचर्स दि जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः 50 हजार से कम बजट में आती हैं ये 5 बाइक्स, 104 किमी/ली. तक का मिलेगा माइलेज
विज्ञापन
इसके अलावा इस SUV में 2.2 लीटर mhawk का डीजल इंजन ही होगा। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि यह कार दो वेरियंट में लॉन्च हो सकती है। कार में 7 इंच डिस्प्ले वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम और एंड्रॉयड-ऐपल ऑटो कार प्ले का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि वास्तव में कार के साथ कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे यह तो 14 नवंबर को ही पता चलेगा।