{"_id":"59c768f54f1c1b24688b627a","slug":"mahindra-launched-electric-car-e2o-plus-citysmart-in-india-with-top-speed-of-85km-h","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा लाई नई इलेक्ट्रिक कार, 70 पैसे\/किमी का आएगा खर्च, 85km\/h है अधिकतम स्पीड","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
महिंद्रा लाई नई इलेक्ट्रिक कार, 70 पैसे/किमी का आएगा खर्च, 85km/h है अधिकतम स्पीड
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
ई2ओ प्लस सिटीस्मार्ट कार फुल चार्ज होकर 140 किमी. का सफर तय कर सकती है
- फोटो : Mahindra
इंडिया की इकलौती इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी महिंद्रा ने नई इलेक्ट्रिक कार e2o Plus सिटी स्मार्ट लॉन्च की है। इस नई कार की कीमत 7.46 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। महिंद्रा ई2ओ प्लस सिटीस्मार्ट कार फुल चार्ज होकर 140 किमी. का सफर तय कर सकती है। इसकी अधिकतम स्पीड 85 किमी प्रति घंटा की है। इस कार में कंपनी ने एकदम नई ड्राइवट्रेन तकनीक का इस्तेमाल किया है।
पढ़ें: Hero और Bajaj समेत ये कंपनियां दे रहीं टूव्हीलर्स पर हजारों का डिस्काउंट
इस कार को चार वर्जन - P2, P4, P6, P8 दिए गए हैं। यह चार कलर विकल्प- कोरल ब्लू, स्पार्क्लिंग वाइन, आर्कटिक सिल्वर और सॉलिड व्हाइट में आएगी। कार के पी2, पी4 और पी6 वैरिएंट में 48V की बैटरी क्षमता दी गई है। जबकि इसका पी8 वैरिएंट 72V की बैटरी क्षमता के साथ आता है।

कार के अन्य फीचर्स
इसकी अधिकतम स्पीड 85 किमी प्रति घंटा की है।
- फोटो : Mahindra
48 वोल्ट वाली बैटरी 25.5 बीएचपी की पावर और 70 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगी। वहीं, 72 वोल्ट वाली बैटरी 40 बीएचपी की पावर और 91 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगी। इस कार में स्मार्टफोन से कनेक्टिविटी, एडवांस इंफोटेनमेंट सिस्टम, पहाड़ी इलाकों में ड्राइविंग के लिए कंट्रोल और रिवर्स चार्जिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने कहा है कि इस कार को चलाने का खर्च बेहद कम है। कंपनी के मुताबिक, कार को चलाने का खर्च 70 पैसे प्रति किमी. आएगा। इस लांच पर टिप्पणी करते हुए महिंद्रा इलेक्ट्रिक के सीईओ महेश बाबू ने कहा कि महिंद्रा ने स्थायी गतिशीलता पर जोरदार विश्वास किया है।