{"_id":"5cdf88a4bdec22076019e365","slug":"mahindra-is-indias-most-attractive-tractor-brand-by-tra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का सबसे आकर्षक ट्रैक्टर ब्रांड बना महिंद्रा, मिला TRA अवॉर्ड","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
भारत का सबसे आकर्षक ट्रैक्टर ब्रांड बना महिंद्रा, मिला TRA अवॉर्ड
Sat, 18 May 2019 09:53 AM IST
Bani Kalra
ऑटो न्यूज़, अमर उजाला
ऑटो न्यूज़, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Sat, 18 May 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Most Attractive Tractor brand
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा ट्रेक्टर को देश के सबसे आकर्षक ट्रैक्टर ब्रांड के रूप में ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी (TRA) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। TRA ने अपनी रिपोर्ट के पांचवें संस्करण (India Study 2018)में इसका खुलासा किया गया। यह अध्ययन TRA के प्रोप्राइटरी ब्रांड अट्रैक्टिवनेस मैट्रिक्स पर आधारित है, जिसमें ब्रांड के आकर्षण के 36 गुणों को शामिल किया गया है। TRA का बाइंग प्रोपेंसिटी इंडेक्स एक वैज्ञानिक पद्धति है,जो ग्राहकों की खरीद प्रक्रिया के मूल तक जाकर जांच करती है। बाइंग प्रोपेंसिटी का आशय ब्रांड के प्रति ग्राहक का स्वाभाविक आकर्षण निर्मित करना है। भारत में महिंद्रा एक भरोसमंद ब्रांड के रूप में भी जाना जाता है।
विज्ञापन
TRA अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष (फार्म इक्विपमेंट सेक्टर) राजेश जेजुरिकर ने कहा कि दरअसल यह सम्मान हमारे द्वारा कृषि उपयोग के लिए ट्रैक्टर्स की विस्तृत रेंज और वैश्विक ग्राहक पर केंद्रित ब्रांड तैयार करने का सम्मान है। TRA को धन्यवाद देते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि ट्रैक्टर और फार्म मशीनरी जगत दोनों में हम नए -नए उत्पादों के विकास की दिशा में कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं TRA रिसर्च के डायरेक्टर श्री सचिन भोंसले ने कहा कि ट्रैक्टर्स का पर्याय बन चुके महिंद्रा ट्रैक्टर के ब्रांड की आकर्षकता को बढ़ाने और भारतीय कृषि क्षेत्र के ग्राहकों को इस आकर्षण के बारे में बताने में महिंद्रा ट्रैक्टर कम्युनिकेशन दोहरी भूमिका निभाता है।
विज्ञापन