इस साल जनवरी में छह फीसदी कम बिकीं Mahindra की गाड़ियां, ट्रैक्टर की मांग में इजाफा
महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए साल का पहले महीना बेहद उत्साहजनक नहीं रहा है। जनवरी 2020 में कंपनी की पैसेंजर कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं ट्रैक्टर्स की बिक्री में इजाफा हुआ है।
52,546 यूनिट्स की बिक्री
कंपनी की तरफ से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी महीने में वाहनों की कुल बिक्री में छह फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जनवरी में कंपनी की कुल 52,546 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं घरेलू बाजार में भी बिक्री में तीन फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है, जो घटकर 50,785 यूनिट रह गई है। जबकि जनवरी 2019 में 52,500 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
घटा निर्यात
कंपनी का पैसेजर गाड़ियों की निर्यात भी घटा है। कंपनी ने इस दौरान 1761 यूनिट्स का निर्यात किया, और 45 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। जबकि पिछले साल इसी दौरान कंपनी ने 3,222 यूनिट्स का निर्यात किया था।
17 फीसदी कम बिके पैसेंजर व्हीकल्स
यूटिलिटी व्हीकल्स, कार और वैन वाले पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने कुल 19,797 यूनिट्स की बिक्री की, जो पहले के मुकाबले 17 फीसदी घटी है। पिछले साल जनवरी 2019 में 23872 वाहनों की बिक्री हुई थी। कंपनी ने हाल ही में अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च किया था।
कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री घटी
इसके अलावा कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में एक फीसदी की कमी आई है, जो 471 यूनिट्स रहा। वही पिछले साल के मुकाबले 45 फीसदी की गिरावट आई है। साथ ही ट्रैक्टर की बिक्री चार फीसदी घटी है और जनवरी 2020 में कुल बिक्री 23,116 यूनिट्स की रही।
22,212 ट्रैक्टर्स बिके
कंपनी ने जनवरी 2019 में इस दौरान 22,212 यूनिट्स ट्रैक्टर्स की बिक्री थी। वहीं ट्रैक्टर्स का निर्यात भी घटा है, जो मात्र 787 यूनिट्स ही रहा। वहीं सितंबर 2018 में यह आंकड़ा 1264 यूनिट्स का था। कंपनी के मुताबिक घरेलू बाजार में जनवरी 2020 में कंपनी ने 22,329 ट्रैक्टर बेचे थे। वहीं अप्रैल से लेकर जनवरी तक ट्रैक्टर्स की कुल बिक्री 9 फीसदी गिरावट के साथ 265,741 यूनिट्स की रही, वहीं पिछले साल इसी दौरान यह आंकड़ा 291,770 यूनिट्स का रहा था।