फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maharashtra State Road Transport Corporation to convert 500 diesel buses to CNG

CNG Bus: एमएसआरटीसी 500 डीजल बसों को सीएनजी में बदलेगा, जानें डिटेल्स

Fri, 29 Mar 2024 03:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 03:41 PM IST
सार

महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (MSRTC) ने प्रदूषण मुक्त बस बेड़े की ओर कदम बढ़ाया है। निगम के पुणे मंडल में 500 डीजल से चलने वाली राज्य परिवहन (एसटी) की बसों को सीएनजी में बदलने का काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Maharashtra State Road Transport Corporation to convert 500 diesel buses to CNG
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (MSRTC) ने प्रदूषण मुक्त बस बेड़े की ओर कदम बढ़ाया है। निगम के पुणे मंडल में 500 डीजल से चलने वाली राज्य परिवहन (एसटी) की बसों को सीएनजी में बदलने का काम शुरू हो गया है। राज्य परिवहन की 500 डीजल बसों में से 60 को पहले ही सीएनजी में बदल दिया गया है। और बाकी को चरणबद्ध तरीके से सीएनजी में बदला जाएगा।
विज्ञापन


पुणे MSRTC का एक महत्वपूर्ण विभाग है, और इसके कुल 14 डिपो हैं। चूंकि शिक्षा, काम और व्यापार के सिलसिले में पुणे आने-जाने वालों की संख्या ज्यादा है। इसलिए कई लंबी दूरी की एसटी बसें पुणे से आती-जाती हैं। हालांकि, MSRTC के बेड़े में कई बसें पुरानी हैं। इसलिए, निगम अब प्रदूषण कम करने के लिए डीजल चालित बसों को सीएनजी में बदलने और नई इलेक्ट्रिक बसें (ई-बसें) लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। पुणे एसटी विभाग में लगभग 800 बसें हैं, जिनमें से 700 से 750 दैनिक बस रूट पर चलती हैं। जबकि इनमें से 500 बसें पुरानी हैं और इसलिए, MSRTC ने उन्हें सीएनजी में बदलने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

Maharashtra State Road Transport Corporation to convert 500 diesel buses to CNG
MSRTC की बसें
MSRTC पुणे मंडल नियंत्रक कैलाश पाटिल ने कहा, "दानोडी स्थित वर्कशॉप में सीएनजी बसों के निर्माण का काम चल रहा है। उसी के अनुसार, पहले चरण में शिरूर डिपो की बसों को सीएनजी में बदला जा रहा है और 60 बसों को पहले ही सीएनजी में बदल दिया गया है। शिरूर के बाद, राजगुरु नगर डिपो की बसों को सीएनजी में बदला जाएगा। सीएनजी में बदलने की लागत लगभग 12.5 लाख रुपये प्रति बस है। बस बनने के बाद, इसे फिर से क्षेत्रीय परिवहन विभाग में पंजीकृत कराना होता है।" 

Maharashtra State Road Transport Corporation to convert 500 diesel buses to CNG
E-Shivneri Bus - फोटो : Social Media
इस बीच, ई-बसों के बेड़े को बढ़ाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। इस समय, पुणे मंडल में 64 ई-बसें हैं जिनमें 44 e-Shivneri (ई-शिवनेरी) और 20 e-Shivai (ई-शिवई) शामिल हैं। 60 अन्य सीएनजी बसें सड़कों पर चल रही हैं। पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) की तरह, भविष्य में एसटी का बेड़ा वैकल्पिक ईंधन पर चलेगा। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ शहरों से चलने वाली ज्यादातर बसें ई-बसें होंगी। उस संबंध में, ई-शिवई MSRTC के बेड़े में शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed