{"_id":"6888b318916060e9810d98fa","slug":"maharashtra-govt-to-launch-ride-booking-app-for-cabs-autos-and-e-bikes-know-details-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ride Booking App: महाराष्ट्र सरकार लॉन्च करेगी कैब, ऑटो और ई-बाइक बुकिंग एप, क्या सस्ती होंगी राइड्स?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ride Booking App: महाराष्ट्र सरकार लॉन्च करेगी कैब, ऑटो और ई-बाइक बुकिंग एप, क्या सस्ती होंगी राइड्स?
Tue, 29 Jul 2025 05:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 29 Jul 2025 05:10 PM IST
सार
महाराष्ट्र में अब तक ओला, ऊबर और रैपिडो जैसी प्राइवेट राइड-हेलिंग कंपनियों का बोलबाला रहा है। लेकिन अब इन कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
विज्ञापन
Taxi
- फोटो : Freepik
विस्तार
महाराष्ट्र में अब तक ओला, ऊबर और रैपिडो जैसी प्राइवेट राइड-हेलिंग कंपनियों का बोलबाला रहा है। लेकिन अब इन कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली राज्य सरकार खुद का एप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है, जिससे लोग ऑटो, टैक्सी और ई-बाइक जैसी सवारियां बुक कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें - EV Subsidy: ईवी, हाइब्रिड या पेट्रोल-डीजल? वाहन उत्सर्जन पर बहस के बीच नीति आयोग कर रहा है सबसे साफ तकनीक की जांच

नाम क्या होगा? 'जय महाराष्ट्र' या 'महायात्री'?
राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के मुताबिक इस सरकारी एप का नाम 'जय महाराष्ट्र', 'महा-राइड', 'महा-यात्री' या 'महा-गो' हो सकता है। हालांकि एप को लॉन्च करने से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों डिप्टी सीएम - एकनाथ शिंदे और अजित पवार - की मंजूरी अभी बाकी है।
एप डेवलपमेंट की तैयारी शुरू
सरनाईक ने बताया कि एप बनाने के लिए महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी (MITT) और MITRA संस्था के साथ-साथ कुछ प्राइवेट कंपनियों से भी बातचीत चल रही है। एप में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जरूरी सारे फीचर्स जोड़े जाएंगे और इसे जल्द ही तैयार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: तेलंगाना में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की जोरदार बिक्री, आंकड़ा 2 लाख के पार, जानें वजह

- फोटो : एएनआई
बेरोजगारों को मिलेगा सस्ता वाहन लोन
इस योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को गाड़ी खरीदने के लिए सिर्फ 10 प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज दिलवाएगी। मुंबई बैंक के चेयरमैन प्रवीण डेरेकर ने भरोसा दिया है कि यह योजना जरूरतमंद युवाओं तक आर्थिक मदद पहुंचाने में मददगार होगी।
सरकार की कई संस्थाएं जैसे अण्णासाहेब आर्थिक विकास महामंडल, विमुक्त जाती महामंडल, ओबीसी महामंडल और एमएसडीसी इस लोन पर 11 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी भी देंगी, जिससे ये लोन लगभग बिना ब्याज के हो जाएगा।
यह भी पढ़ें - Renault-Nissan: रेनो को मिली सीसीआई से मंजूरी, भारत में निसान की हिस्सेदारी भी होगी अब पूरी तरह उसके पास

केंद्रीय नीति के अनुसार तैयार हो रही है एप की रूपरेखा
सरनाईक ने बताया कि एप की नीति का मसौदा केंद्र सरकार की एग्रीगेटर गाइडलाइन्स के अनुरूप तैयार किया जा रहा है और यह अंतिम चरण में है। उन्होंने निजी एप्स पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये कंपनियां ड्राइवर और यात्रियों दोनों का शोषण कर रही हैं। इसके मुकाबले, सरकार का एप पारदर्शी, तकनीकी रूप से सक्षम और दोनों पक्षों को फायदा पहुंचाने वाला होगा।
5 अगस्त को मंत्रालय में होगी अंतिम बैठक
एप लॉन्च से पहले अंतिम समीक्षा बैठक 5 अगस्त को मंत्रालय में होगी। इसमें विधायक प्रवीण डेरेकर, तकनीकी विशेषज्ञ और सरकारी अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक के बाद एप लॉन्च से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
यह भी पढ़ें - Kinetic DX: काइनेटिक ने मशहूर DX स्कूटर को इलेक्ट्रिक अवतार में किया लॉन्च, जानें रेंज, फीचर्स और कीमत

- फोटो : सोशल मीडिया
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई
इससे पहले जुलाई में ही परिवहन मंत्री ने निजी राइड-शेयरिंग कंपनियों को चेतावनी दी थी कि राज्य में चलने वाली सभी बस, टैक्सी और बाइक-टैक्सी सेवाओं को तय नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी कंपनियां नियमों का उल्लंघन करती हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें - BYD: भारत-चीन तनाव के बीच बीवाईडी भारत में दूर से चला रहा है कारोबार, क्या है इसके मायने?