{"_id":"670e5772f58af39011053966","slug":"maharashtra-govt-announces-toll-waiver-for-cars-and-suv-entering-mumbai-at-all-5-toll-plazas-know-details-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Toll: मुंबई आने वाली कारों और एसयूवी से नहीं लिया जाएगा शुल्क, महाराष्ट्र सरकार ने पांचों टोल में किया माफ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toll: मुंबई आने वाली कारों और एसयूवी से नहीं लिया जाएगा शुल्क, महाराष्ट्र सरकार ने पांचों टोल में किया माफ
Tue, 15 Oct 2024 05:22 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:22 PM IST
सार
महाराष्ट्र सरकार ने मुबंई के सभी पांच टोल प्लाजा से मुंबई में एंट्री करने वाली कारों और एसयूवी के लिए टोल शुल्क पूरी तरह माफ करने का एलान किया है।
विज्ञापन
टोल टैक्स
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने मुबंई के सभी पांच टोल प्लाजा से मुंबई में एंट्री करने वाली कारों और एसयूवी के लिए टोल शुल्क पूरी तरह माफ करने का एलान किया है। इस कदम के साथ, 14 अक्तूबर से मुंबई में प्रवेश करने वाली कारों और एसयूवी को कोई टोल शुल्क नहीं देना होगा। यह घोषणा राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले की गई है। साथ ही, यह टोल शुल्क माफी दिवाली से पहले मुंबई में आने-जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में आई है।
विज्ञापन
मुंबई में पांच एंट्री (प्रवेश) और एक्जिट (निकास) पॉइन्ट (बिंदु) हैं। जिनका इस्तेमाल लोग दूसरे क्षेत्रों में यात्रा करते समय करते हैं। ये हैं दहिसर, एलबीएस रोड-मुलुंड, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे-मुलुंड, ऐरोली क्रीक ब्रिज और वाशी। इन प्रवेश और निकास बिंदुओं पर वाहनों के उच्च दबाव के कारण, यात्रियों को अक्सर भीड़भाड़ का सामना करना पड़ता है और लंबे समय तक प्रतीक्षा करने की शिकायत होती है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार द्वारा टोल शुल्क माफी की घोषणा के साथ, भीड़भाड़ में काफी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस फैसले की घोषणा करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस कदम से समय और ईंधन की बचत होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि इससे पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा। शिंदे ने कहा, "मुंबई के प्रवेश बिंदुओं पर टोल माफ करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मेरे सहित कई कार्यकर्ताओं ने इसी मांग को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था... यह एक मास्टरस्ट्रोक फैसला है।"
मुंबई से आने-जाने वाली कारों और एसयूवी को क्या फायदा होगा
मुंबई से प्रतिदिन छह लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। और उनमें से लगभग 80 प्रतिशत हल्के मोटर वाहन हैं, जिनमें निजी कारें और एसयूवी के साथ-साथ कैब भी शामिल हैं। टोल शुल्क माफी के फैसले से हल्के मोटर वाहनों को फायदा होगा। जिसमें निजी कारें और एसयूवी, वैन, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, डिलीवरी वैन और छोटे ट्रक शामिल हैं, जो सभी एलएमवी की श्रेणी में आते हैं।
मुंबई से प्रतिदिन छह लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। और उनमें से लगभग 80 प्रतिशत हल्के मोटर वाहन हैं, जिनमें निजी कारें और एसयूवी के साथ-साथ कैब भी शामिल हैं। टोल शुल्क माफी के फैसले से हल्के मोटर वाहनों को फायदा होगा। जिसमें निजी कारें और एसयूवी, वैन, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, डिलीवरी वैन और छोटे ट्रक शामिल हैं, जो सभी एलएमवी की श्रेणी में आते हैं।
मुंबई में इन पांचों टोल प्लाजा में से किसी से भी प्रवेश करने के लिए हल्के मोटर वाहनों से 45 रुपये से 75 रुपये के बीच शुल्क लिया जाता था। अब से, हल्के वाहन मालिकों को शहर में प्रवेश करते समय यह शुल्क नहीं देना पड़ेगा। साथ ही, इससे प्रवेश बिंदुओं पर वाहनों की भीड़ कम होगी और कुल यात्रा समय में कमी आएगी। भीड़भाड़ कम होने से पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा।