फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Lucknow Ayodhya Highway News Lucknow Kanpur Highway News National Highways Authority of India Plan

Highways: लखनऊ से कानपुर, अयोध्या तक दो हाईवे को मिलेगा नया लुक, नेपाल से बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जानें पूरा प्लान

Fri, 05 Apr 2024 08:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 08:05 PM IST
सार

यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा लखनऊ को कानपुर और अयोध्या से जोड़ने वाले दो हाईवे की जल्द ही मरम्मत की जाएगी। जानें एनएचएआई का पूरा प्लान। 

विज्ञापन
Lucknow Ayodhya Highway News Lucknow Kanpur Highway News National Highways Authority of India Plan
लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) (एनएचएआई) द्वारा लखनऊ को कानपुर और अयोध्या से जोड़ने वाले दो हाईवे की जल्द ही मरम्मत की जाएगी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मौजूदा हाईवे पर 100 मिमी की बिटुमेन की परत बिछाई जाएगी। 
विज्ञापन


यह फैसला इसलिए हुआ है क्योंकि रखरखाव के अभाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे की क्वालिटी खराब हो गई है। वहीं लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुए बेतरतीब मरम्मत और पैचिंग कार्य के कारण वाहन चालकों को हिचकोलों का सामना करना पड़ता है। जिससे सड़क की मोटाई असमान हो गई है।
विज्ञापन

एनएचएआई ने कहा कि दोनों हाईवे पर मरम्मत का काम मानसून शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनएचएआई की लखनऊ परियोजना कार्यान्वयन इकाई के निदेशक सौरभ चौरसिया ने बताया कि एजेंसियों को टेंडर दे दिए गए हैं और ठेकेदारों को दो हफ्ते के भीतर पुनर्निर्माण का काम शुरू करने के लिए कहा गया है।

इस बारे में, एनएचएआई ने कहा कि लखनऊ-कानपुर रूट पर बानी और जाजमऊ गंगा पुल के बीच 47 किलोमीटर लंबे हिस्से के पूरे ओवरहॉल और मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

एनएचएआई ने आगे कहा कि पॉलिटेक्निक से अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के 120 किलोमीटर लंबे हिस्से के जीर्णोद्धार के लिए कुल 350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

एनएचएआई ने एक बयान में कहा कि वह लखनऊ, उन्नाव और कानपुर के बीच एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाने पर काम कर रहा है। जो ट्रांस-गंगा शहर से जुड़ाव को बढ़ावा देगा।

एनएचएआई ने बाराबंकी-रुपईडिया नेशनल हाईवे को चौड़ा करने के लिए भी शॉर्टलिस्ट कर लिया है।

एनएचएआई ने कहा कि बहराइच और नेपालगंज (नेपाल में) के बीच 160 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण और चौड़ीकरण के लिए 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट की जरूरत होगी। जो भारी वाहनों की आवाजाही के लिए प्रमुख मार्ग के रूप में कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed